फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कटरी में कब्जे को लेकर फायरिंग

कटरी में कब्जे को लेकर फायरिंग

Wed, 10 Oct 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
कटरी में कब्जे को लेकर फायरिंग

विज्ञापन
कासगंज। जमीन पर कब्जे को लेकर कटरी फिर दहलने को तैयार है। मेहोला और इंदा जसनपुर के ग्रामीणों में हदों को लेकर पाले खिंच गए हैं। बुधवार को कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में फायरिंग भी हो गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण तितर बितर हो गए।

खादर की जमीन सदैव विवादित रही है। गंगा नदी की भूमि पर कब्जे को लेकर दो साल पहले कटरी गोलियों से गूंजी थी। थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव किसौल, किलौनी के ग्रामीणों के बीच फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने भले ही नदी की जमीन का सीमांकन कर कब्जे हटवाए हों, लेकिन कटरी में अभी भी अवैध कब्जे है।
विज्ञापन


थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव मेहोला और इंदाजसनपुर में भी किलौनी किसौल जैसे हालात हैं। यहां नदी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गांव के ग्रामीणों में पाले खिंचे हैं। आए दिन विवाद होते हैं। बुधवार को दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। सूचना पर यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हूटरों की गूंज सुन विवाद कर रहे ग्रामीण भाग गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन कोई ग्रामीण पकड़ा नहीं गया। पुलिस का मानना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद है। कटरी की जमीन पर मेहोला और इंदाजसन का कोई ग्रामीण कब्जा नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लकीरें दे रहीं संघर्ष के संकेत
कासगंज। मेहोला और इंदाजसनपुर में संघर्ष की शुरूआत हो गई है। हालांकि कटरी क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी बाढ़ से मिटी लकीरें विवाद के संकेत दे रहीं हैं। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव कादरगंज पुख्ता एवं कादरगंज खाम में भी यही हालात हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या भी रखी है। हालांकि अभी तक सीमाकंन शुरू नहीं हुआ है।


- इंदाजसनपुर एवं मेहोला के ग्रामीणों में कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति है। फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस देखते ही ग्रामीण भाग गए। पहलवान सिंह, थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य
- बाढ़ के पानी से खेतों की मेड़े जरूर टूटी हैं। ग्रामीणों के समस्या बताने पर टीमें भेजी जाएंगी। राजस्व टीमों का गठन सीमांकन के लिए किया जा रहा है।
धीरेंद्र सिंह, एसडीएम, पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed