{"_id":"5ba675c0867a55013856a633","slug":"121537635776-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलिंडर लगाकर वैन में ढोये जा रहे थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलिंडर लगाकर वैन में ढोये जा रहे थे बच्चे
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलिंडर लगाकर वैन में जाते हैं बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। खटरा मारुति वैन में घरेलू गैस सिलिंडर लगाकर छात्र-छात्राओं को ढोया जा रहा था। प्रवर्तन अधिकारी ने चेकिंग के दौरान मारुति वैन को पकड़ लिया। प्रवर्तन अधिकारी की ओर से विद्यालय प्रबंधक, वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
शनिवार की सुबह करीब नौ बजे प्रवर्तन अधिकारी कौशलेंद्र यादव कोसमा चौकी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक मारुति वैन बच्चों को लेकर आती दिखाई दी। वैन पर नंबर नहीं था। प्रवर्तन अधिकारी के अनुसार मांगने पर चालक कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखा पाया। उसने भागने की कोशिश की। हमराह फोर्स ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची घिरोर थाना पुलिस वैन और चालक को थाने ले गई।
थाने में प्रवर्तन अधिकारी की ओर से मारुति वैन चालक कुलदीप यादव, वाहन स्वामी और एपी मनोरमा देवी स्कूल कोसमा के प्रबंधक के खिलाफ बच्चों की जानमाल के साथ खिलवाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एआरटीओ राजेश कर्दम ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी विद्यालय की शिकायत मिली तो उसके परिसर में जाकर वाहन चेक किए जाएंगे। उन्होंने विद्यालय संचालकों से मानकों को पूरा करने की अपील की।