फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अनंत चतुर्दशी को भगवान गजानन को विदा करेंगे भक्त

अनंत चतुर्दशी को भगवान गजानन को विदा करेंगे भक्त

Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अनंत चतुर्दशी को भगवान गजानन को विदा करेंगे  भक्त
अनंत चतुर्दशी मनाने के लिए अनंत सूत्र ख्ारीदते लाेग। - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले में अनंत चतुर्दशी आज मनाई जाएगी। इसके साथ ही भगवान गजानन की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव पंडालों में दिनभर विसर्जन यात्राओं को लेकर तैयारी चलती रहीं। भाद्रपक्ष के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु को अनंत कहा जाता है। इसलिए इस दिन पूजा करने के बाद लोग अपने बाह पर अनंत सूत्र बांधते हैं। अनंत सूत्र में 14 गांठें बांधी जाती हैं, इस कारण इस दिन को अनंत चौदस भी कहते हैं। इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी पर भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।
विज्ञापन


-यहां होगा मूर्तियों का विसर्जन
जिले में गणेश मूर्तियों का विसर्जन नहरों में प्रमुखता से किया जाता है। सिंहपुर नजर पुल, रामनगर नहर पुल, दन्नाहार नहर पुल, घिरोर नहर पुल, बुझिया नहर पुल आदि स्थानों पर मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। बेवर क्षेत्र से श्रद्धालु मूर्तियों को फर्रुखाबाद विसर्जन के लिए ले जाते हैं।
विज्ञापन


विसर्जन के समय यह बरतें सावधानी
-मूर्ति विसर्जन के दौरान अधिक गहरे पानी में न जाएं
-महिलाओं और बच्चों को उचित दूरी पर रखें
-विसर्जन के दौरान अधिक हुड़दंग और धक्का मुक्की से बचें
-बंदोबस्त के तौर पर हो सके तो साथ में एक लंबी रस्सी अवश्य रखें

थानाध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी
मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। एसपी अजय शंकर राय से जिले के सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीगणेश मूर्तियों का विसर्जन कराएंगे। हालांकि पुलिस के पास जिले में कोई भी प्रशिक्षित गोताखोर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed