फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नीर के पीर से पुरोहिताना परेशान, प्रदर्शन

नीर के पीर से पुरोहिताना परेशान, प्रदर्शन

Sun, 20 May 2018 10:03 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
नीर के पीर से पुरोहिताना परेशान, प्रदर्शन
मैनपुरी। गर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे नगर में पानी का संकट गहराता जा रहा है। नगर के कई मोहल्लों में हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं तो कई जगह हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। नगर के मोहल्ला पुरोहिताना में पानी का संकट सबसे अधिक गहराता जा रहा है। पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। मोहल्ला पुरोहिताना के आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर पानी के संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पुरोहिताना वार्ड संख्या 30 की आबादी 4200 के करीब है। मोहल्ले के लोगों को पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए वार्ड में 28 हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें से 15 हैंडपंप वर्तमान में पानी नहीं दे रहे हैं। सात हैंडपंप के पाइप फूटे हुए हैं, तो वहीं आठ को रीबोर की जरूरत है। 270 घरों में नगर पालिका की टंकी से पानी की सप्लाई की व्यवस्था है, जबकि 75 घरों तक पालिका ने पानी की सप्लाई के लिए लाइन तक नहीं बिछाई है।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों की मानें तो नगर पालिका द्वारा नगर में दो घंटे सुबह छह से आठ तथा दो घंटे शाम को छह से आठ पानी की सप्लाई दी जा रही है। सुबह-शाम नगर के जो हैंडपंप सही हैं वहां लोगों की भीड़ जमा हो रही है। नगर में सही हैंडपंपों पानी भरने के लिए भीड़ लगती है। ऐसे में पहले पानी भरने को लेकर अक्सर विवाद हो जाता है। लोगों को सुबह-शाम ठीक हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता है। कभी-कभी पहले भरने के चक्कर में विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed