फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   एटा महोत्सव में गूंजी र सयों की दहाड़

एटा महोत्सव में गूंजी र सयों की दहाड़

Thu, 25 Jan 2018 11:03 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
एटा महोत्सव में गूंजी र सयों की दहाड़
एटा महोत्सव में गूंजी रसियों की दहाड़ - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिला कृषि एवं ओद्यौगिक विकास प्रदर्शनी पंडाल में बुधवार को रसियों की दहाड़ गूंजी। कलाकारों ने जवाबी मुकाबले से श्रोताओं का खूब मन मोहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रजा पालन वर्मा, संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, अजय अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार, एएसडीएम रामदत्तराम, सीओ सीटी वरूण कुमार सिंह, सीओ सदर गुरुमीत सिंह, समाज सेवी मेधाव्रत शास्त्री ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा के राया से पधारे मधुआ पार्टी के शंभू बागडे, सुधीर कुमार, मुकेश कुमार खलीफा ने मां पार्वती और भगवान शंकर की स्तुति से किया। वहीं अखाड़ा गुलजारी लाल अलीगढ़ के गायक दिनेश चंद्र उर्फ छंगा उस्ताद मोहन बाबू, लेखक रवेंद्र शर्मा, गौरी शंकर, सागर, शाहरुख आदि ने अपनी प्रस्तुति में भूतेश्वर बाबा रखियों लाज हमारी की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


इसके बाद ‘तेरी बंशी का जादू छा गया सारे जहान में’, ‘मीरा दीवानी हो गई मुरली की तान में’ सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। कलाकारों ने भारत माता व मेरी बेटी उसका कल इत्यादि झांकियों का नृत्य कला की प्रस्तुति दी। संयोजक विशनपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार नेत्रपाल सिंह चौहान, बसंत पतझड़, कवि राजकुमार भरत, प्रशांत सिंह चौहान, अजय वर्मा, भूपेंद्र गुप्ता, श्रवण चतुर्वेदी, अभिषेक चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार मिश्रा, मेला इंचार्ज संतोष कुमार त्रिवेदी, सुनहरी नगर पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह, एलआईयू बीके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिखने लगी रौनक
एटा महोत्सव में अब रौनक दिखने लगी है। झूलों और दुकानों के पूरी तरह से सजने के बाद लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। लोग जमकर एटा महोत्सव में मनोरंजन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed