{"_id":"5b001ab64f1c1bd1408b671e","slug":"11526733494-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान खुशहाल नहीं तो देश में विकास असंभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान खुशहाल नहीं तो देश में विकास असंभव
Updated Sat, 19 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान किए गए वादे भाजपा सरकार बनाने के बाद भूल चुकी है। प्रदेश में किसान और बेरोजगार परेशान हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहीं। कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर शनिवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान के खुशहाल नहीं होने तक देश में विकास नहीं होगा। डा. उमेश टिंगल ने कहा आलू उत्पादन करने वाले किसानों की प्रदेश में हालत खराब है। उनको उपज का बाजिब मूल्य तक नहीं मिला है।
मनोज चतुर्वेदी ने कहा देश की तरक्की के लिए किसान की तरक्की जरूरी है। खाद, बीज, बिजली के लिए किसान परेशान होता है। महिला अध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा देश भर में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। अरविंद रघुवीर सिंह यादव, शशि भूषण सिंह, मानसिंह शाक्य, धीरज श्रीवास्तव, कैलाश उपाध्याय, सुरेश राठौर मौजूद रहे।