फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घूसखोर अधिकारी अब नौकरी नहीं कर पाएंगे: योगी

घूसखोर अधिकारी अब नौकरी नहीं कर पाएंगे: योगी

Wed, 21 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
घूसखोर अधिकारी अब नौकरी नहीं  कर पाएंगे: योगी
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि इससे पहले वह नगर निकाय चुनाव में यहां आए थे। मंच पर मौजूद महापौर नूतन राठौर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में यहां की जनता ने भाजपा को जिताया। सरकार ने भी इस शहर को अमृत योजना में चुना है। एंटी करप्शन पोर्टल का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने धमक के साथ कहा कि घूसखोर अधिकारियों से अब डरें नहीं। आडियो या वीडियो इस पोर्टल पर भेज दें। बाकी काम हम करेंगे। घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी अब नौकरी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने उद्योग और किसानों की बात कहते हुए रोजगार देने का वादा उछाल कर युवाओं को साथ जोड़ा। कहा कि एक साल में पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल गई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के मैदान में पहुंचे मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मंच से 3448 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और 253.37 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। मंच से विभिन्नि योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने तीस मिनट के भाषण में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखते हुए उपलब्धियां बताईं। योगी ने कहा कि यूपी में अब भयमुक्त वातावरण है। आमजन को सरकार सुरक्षा की गारंटी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग, किसान, श्रमिकों और युवाओं के लिए सरकार ने क्या-क्या किया है एक-एक करके उपलब्धियों को गिनाया। योगी ने कहा कि किसान हों या उद्यमी सभी का सरकार ने संरक्षण किया है। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर इन्वेस्टर समिट में पौने पांच लाख करोड़ के निवेश की मंजूरी देश के कारोबारियों ने दी है। एक जिला एक उत्पाद की योजना बनाते हुए सरकार ने कांच उद्योग के लिए 250 करोड़ रुपये की व्यवस्था सरकार ने की है। सरकार कांच उद्योग के आइटमों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग करेगी।

यूपी में उनकी पहली ऐसी सरकार है जिसने आलू किसानों की चिंता की है। आगरा और अलीगढ़ मंडल आलू उत्पादन का बड़ा क्षेत्र हैं। सरकार ने पहली बार आलू का समर्थन मूल्य तय किया है। आलू विकास बोर्ड का गठन भी सरकार कर रही है। दो अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र एनसीआरटी के नए पाठ्यक्रम के साथ शुरू होगा। सरकार स्कूल चलो अभियान को लेकर गंभीर है। निराश्रित पशुओं, सौभाग्य योजना, ऋण माफी योजना, पीएम आवास योजना और अमृत योजना की उपलब्धियां योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं।

मुख्यमंत्री ने मंच से कुछ घोषणाएं भी की। श्रमिकों के बच्चों के लिए बोर्डिंग स्कूल खोलने की बात कही। इसका खर्चा सरकार उठाएगी। सोफीपुर पर 400 केवीए विद्युत उप संस्थान के लिए मंजूरी दी। आसफाबाद रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए घोषणा की। हालांकि इन दोनों योजनाओं पर कागजी कार्रवाई काफी पहले से चल रही थी। मंच से योगी ने कहा कि मिट्टी लाने ले जाने वाले किसानों को न लेखपाल परेशान करेंगे और न ही पुलिस वाले।

भू माफियाओं से सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएंगी लेकिन किसी गरीब की झोपड़ी यदि सरकारी जमीन पर है तो उसे हटाया नहीं जाएगा बल्कि जमीन का पट्टा उस गरीब के नाम किए जाएगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। जिस जिले से होकर ईस्ट कारीडोर जाएगा वहां आम जनता के लिए सरकार ओवरब्रिज या अंडर पास बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत योजना के तहत शहर का विकास कराया जाएगा। सीवरेज, पेयजल, स्वच्छता और ड्रेनेज सिस्टम पर काम होगा। सोफीपुर पर बनाए जाने वाले 400 केवीए विद्युत उप संस्थान से इस जिले को बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी कारीडोर फिरोजाबाद से भी होकर जाएगा।

मुख्यमंत्री ने एक साल का रिपोर्ट कार्ड बताते हुए कहा कि जिले के 1685 मजरों में बिजली दी है। एक साल में 8 हजार 800 नए बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। जिले के 42 हजार किसानों का ऋण माफ किया गया है। उज्ज्वला योजना में 64 हजार लोगों को गैस कनेक्शन दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 3 हजार 410 और शहरी क्षेत्र में 540 लोगों को पीएम आवास दिए हैं। निराश्रित पशुओं के लिए भी जिले में व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। डीएम नेहा शर्मा ने एक साल में जिले में हुए विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया।

जसराना विधानसभा क्षेत्र से सपा से चार बार विधायक रहे रामवीर यादव के पुत्र अमोल यादव भाजपा में शामिल और जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। मंच वह मौजूद रहे। योगी के उन्होंने पैर छू कर आशीर्वाद लिया और पास ही बैठ कर कुछ देर तक गुफ्तगू की।

लाभार्थी सम्मेलन में केबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मंच से बड़ी घोषणाएं की हैं। वह तीसरी बार फिरोजाबाद आए हैं। वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री जी का इस तरह का कार्यक्रम जिले की अन्य विधानसभाओं सिरसागंज, टूंडला, जसराना और शिकोहाबाद में भी आयोजित किया जाए।


मंच से कुछ ही लोगों को बोलने का मौका मिला। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को फिरोजाबाद से विशेष लगाव हैै। सरकार का एक साल पूरा होने पर पहले कार्यक्रम के लिए उन्होंने फिरोजाबाद को ही चुना। उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि एक तपस्वी मुख्यमंत्री मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed