{"_id":"598c9dcd4f1c1ba1018b47eb","slug":"11502387661-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कर्मचारियों के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कर्मचारियों के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
teacher demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। स्वास्थ्य विभाग में संचालित तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ में चार महीने पहले हुई भर्तियों को डीएम ने निरस्त करने की संस्तुति की है। डीएम ने प्रकोष्ठ में नियुक्त किए गए नौ कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की है। साथ ही शासनादेश को ताक पर रखकर भर्ती करने पर नाराजगी जताई।
दरअसल स्वास्थ्य विभाग में संचालित तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ में मार्च में विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 24 और 25 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी आवेदकों को बुलाया गया। 24 मार्च को साक्षात्कार हुए। उसी रात मुख्य सचिव ने शासनादेश जारी कर भर्ती प्रक्रियाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए। विभाग ने गुपचुप तरीके से 24 मार्च को साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति दे दी।
इन अभ्यर्थियों को मई महीने में ज्वाइनिंग करा दी और वेतन भुगतान किया जाने लगा। पिछले दिनों मामले की शिकायत डीएम अमित किशोर से की गई, तो उन्होंने डायट प्राचार्य और बीएसए को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट के बाद प्रकोष्ठ में हुई नियुक्तियों को अवैध पाया गया। डीएम ने नौ कर्मचारियों की नियुक्तियों को निरस्त करने की संस्तुति की है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग पर नाराजगी जताई है। डीएम ने बताया कि नियुक्तियों को निरस्त किया गया है। वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है। नियुक्ति करने वाले दोषियों के खिलाफ जांच चल रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।