{"_id":"608d9dc58ebc3e8d2f36c71b","slug":"11-corona-infected-including-two-private-doctors-mainpuri-news-agr4904445170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्राइवेट डॉक्टरों सहित 10 ने कोरोना संक्रमण से तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्राइवेट डॉक्टरों सहित 10 ने कोरोना संक्रमण से तोड़ा दम
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 155 पहुंच गई है। कोविड वार्ड से शनिवार को तीन मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया। मरने वालों में दो प्राइवेट डॉक्टर भी शामिल हैं।
किशनी के सदर बाजार निवासी संजय गुप्ता 45 पुत्र प्रेमबाबू गुप्ता एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को आगरा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किशनी के गांव भदेही निवासी 70 वर्षीय डॉ. बलराम सिंह चौहान भी एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित हुए। उनका कोविड लेवल टू अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। भोगांव के छोटा बाजार निवासी 66 वर्षीय डॉ. सुधीर कुमार एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दो दिन पूर्व उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लाए जहां कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव असरगढ़ी निवासी प्रेमपाल सिंह का 38 वर्षीय पुत्र विजय सिंह, भोगांव निवासी 60 वर्षीय रमेश चंद्र, कुरावली के गांव जुनहेसा निवासी 30 वर्षीय आतेंद्र प्रताप सिंह का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा था यहां शनिवार को तीनों की मौत हो गई। किशनी निवासी 50 वर्षीय प्रधानापध्यापिका अराधना दुबे का कानपुर में उपचार चल रहा था। जहां शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया।
इलाबांस निवासी 70 वर्षीय रामशरन यादव कोरोना संक्रमित होने पर होम आइसोलेट थे शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। बिछवां के सुल्तानगंज निवासी 40 वर्षीय शिक्षामित्र नेम सिंह कोरोना संक्रमित होने पर एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार ले रहे थे शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी प्रदीप यादव ने भी शनिवार की सुबह कोविड अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कुमसरा निवासी राजीव दुबे की 40 वर्षीय पत्नी लाली सैफई में संक्रमित होने के बाद उपचार ले रही थीं। शनिवार की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।