{"_id":"5ba675c6867a557ffd369367","slug":"101537635782-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने कसा शिकंजा, अब निजी कॉलेजों में नहीं होगी बीटीसी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने कसा शिकंजा, अब निजी कॉलेजों में नहीं होगी बीटीसी परीक्षा
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बीटीसी 2015 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में भारी गड़बड़ी मिलने के बाद सचिव परीक्षा नियामक ने सीसीटीवी कैमरों की देखरेख में सरकारी व सहायता प्राप्त कॉलेजों में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। निजी कॉलेजों में परीक्षा केंद्र न बनाने की चेतावनी दी गई है। परीक्षा नियामक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर 25 सितंबर तक केंद्रों की सूची मांगी है।
बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं निजी कॉलेजों में नहीं होगी। परीक्षाओं के लिए सरकारी तथा सहायता प्राप्त कॉलेजों को केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी। इस संबंध में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकरण अनिल भूषण चतुर्वेदी ने निर्देश जारी कर दिए हैं। डीआईओएस को भेजे पत्र में सचिव ने कहा है कि जनपद के सरकारी तथा सहायता प्राप्त अशासकीय कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। डीआईओएस को भेजे गए पत्र में 25 सितंबर तक केंद्र निर्धारण के संबंध में सूची मांगी गई है। डीआईओएस कार्यालय को छात्र संख्या व कॉलेजों की स्थिति भी भेज दी गई है। पत्र में यह भी कहा गया है कि परीक्षा केंद्र उन्हीं कॉलेजों को बनाया जाए जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हों।
आठ से 10 अक्तूबर तक होनी है परीक्षा
मैनपुरी। जनपद में बीटीसी 2015 के अंतर्गत 72 कॉलेज हैं जिनमें लगभग चार हजार परीक्षार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन परीक्षार्थियों की आठ से 10 अक्तूबर तक परीक्षा होनी है। प्राचार्य डायट नरेंद्र सिंह पाल ने बताया कि परीक्षा के संबंध में परीक्षा नियामक ने जो जानकारियां मांगी हैं उन्हें भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
निजी कॉलेज संचालक लेते हैं पास कराने का ठेका
मैनपुरी। गत सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान देखने को मिला था कि निजी कॉलेज संचालक बीटीसी परीक्षा के दौरान पास कराने का ठेका ले लेते हैं और परीक्षार्थियों को जमकर नकल कराई जाती है। नकल का खेल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान भी खेल देखने को मिला था। इसके बाद सचिव ने निजी कॉलेजों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर किया है।