Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Zilla Parishad members will now have to submit questions ten days in advance, instead of two.

Shimla News: अब दो नहीं दस दिन पहले देने होंगे जिप सदस्यों को सवाल

Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad members will now have to submit questions ten days in advance, instead of two.
जवाब न मिलने से जानकारी नहीं जुटा पाते सदस्य
विज्ञापन

रिपोर्ट के लिए करना पड़ता है महीनों इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में विकास कार्यों से जुड़े सवाल अब दो दिन पहले नहीं, बल्कि दस दिन पहले देने होंगे। जिला परिषद सदस्य अपने सवाल बैठक से दस दिन पहले तैयार कर संबंधित विभागों को भेजेंगे। इससे विभागों को जवाब तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और बैठक में सदस्यों को उनके सवालों के जवाब मिल सकेंगे। साथ ही विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट और अन्य जरूरी जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी।


चलौंठी में जिला परिषद की बैठक हर तीन महीने में अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की जाती है। बैठक जनवरी में प्रस्तावित है। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के विकास कार्यों, जनसमस्याओं और विकास योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है। जिला परिषद के 25 सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित सवाल उठाते हैं। हालांकि कई बार समय पर सवाल देने के बावजूद विभागों की ओर से बैठक में जवाब नहीं मिल पाते हैं। इससे सदस्यों को विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता। संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई भी प्रभावित होती है। वहीं, विभाग भी कम समय मिलने का हवाला देकर जवाब तैयार नहीं होने की बात कहते हैं। इसके चलते सदस्यों को विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हासिल करने के लिए कई-कई महीने इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए सवाल देने की समय सीमा दो दिन से बढ़ाकर दस दिन करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य विभागों को सवालों के जवाब तैयार करने के लिए पर्याप्त समय देना है, ताकि त्रैमासिक बैठक में सदस्यों को उनके क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और लंबित मामलों की पूरी जानकारी मिल सके। इससे बैठक में जनसमस्याओं पर प्रभावी चर्चा और विकास कार्यों की समीक्षा भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article