Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Strict measures by the Himachal govt: Officials will not be allowed to take govt vehicles outside the state wi

जल शक्ति विभाग की सख्ती: बिना पूर्व अनुमति सरकारी गाड़ी लेकर प्रदेश से बाहर नहीं जा सकेंगे अधिकारी

Sat, 28 Nov 2026 07:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 07:00 AM IST
सार

जल शक्ति विभाग की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि राज्य से बाहर किसी भी आधिकारिक बैठक, कार्यक्रम या अन्य सरकारी कार्य में भाग लेने के लिए जाने से पहले सक्षम प्राधिकारी से टूर प्रोग्राम की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Strict measures by the Himachal govt: Officials will not be allowed to take govt vehicles outside the state wi
जलशक्ति विभाग - फोटो : विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब जल शक्ति विभाग के अधिकारी बिना पूर्व अनुमति सरकारी गाड़ी लेकर बाहरी राज्यों का दौरा नहीं कर सकेंगे। विभाग ने सरकारी वाहनों के अनधिकृत इस्तेमाल पर सख्ती दिखाते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इनमें स्पष्ट किया गया है कि राज्य से बाहर किसी भी आधिकारिक बैठक, कार्यक्रम या अन्य सरकारी कार्य में भाग लेने के लिए जाने से पहले सक्षम प्राधिकारी से टूर प्रोग्राम की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


बाहरी राज्य में जाने की अनुमति नहीं होगी
इसके बिना सरकारी वाहन लेकर बाहरी राज्य में जाने की अनुमति नहीं होगी। दरअसल, विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया था कि कुछ अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना ही सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल कर बाहरी राज्यों के दौरे कर रहे हैं। ये अधिकारी अपने टूर प्रोग्राम की सक्षम प्राधिकारी से पूर्व मंजूरी भी नहीं ले रहे थे। इसे सरकारी नियमों और वाहनों के इस्तेमाल से जुड़े दिशा-निर्देशों की अवहेलना माना गया है।
विज्ञापन


सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करनी होगी
इस पर विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य से बाहर किसी भी आधिकारिक दौरे की योजना बनाने से पहले सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करें। सरकारी वाहनों का इस्तेमाल भी सरकार की ओर से समय-समय पर जारी नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए। आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इनका उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह कदम सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल में जवाबदेही तय करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed