Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal could have over 100 assembly constituencies once Delimitation

बदलेगा चुनावी राजनीति का स्वरूप: परिसीमन लागू होने पर हिमाचल में हो सकती हैं 100 से ज्यादा विस सीटें

Sat, 28 Nov 2026 10:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने संविधान के 132 वें संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है।  प्रस्ताव के अनुसार देश के सभी राज्यों में लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि की जाएगी। इसके अनुसार हिमाचल प्रदेश में अब मौजूदा 68 विधानसभा सीटों में 34 जोड़ने पर कुल संख्या 102 हो जाएगी।

विज्ञापन
Himachal could have over 100 assembly constituencies once Delimitation
परिसीमन से बदलेगा चुनावी राजनीति का स्वरूप। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है। प्रस्ताव के अनुसार देश के सभी राज्यों में लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि की जाएगी। इस हिसाब से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की मौजूदा 68 सीटें बढ़कर 102 हो सकती हैं। वहीं, लोकसभा की चार सीटें बढ़कर छह हो सकती हैं। यानी प्रदेश को विधानसभा में 34 और लोकसभा में दो अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संविधान के 132 वें संशोधन विधेयक को मंजूरी दी है। इसके तहत महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन कराने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल में विधानसभा की अभी 68 सीटें
संसद के विशेष सत्र में 30 नवंबर से इन विधेयकों को पेश करने की तैयारी है। हालांकि, अभी यह प्रस्ताव है। इसे संसद से पारित होना और आगे की सांविधानिक प्रक्रिया पूरी होना बाकी है। हिमाचल में विधानसभा की अभी 68 सीटें हैं। केंद्र के प्रस्ताव के अनुसार इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि होनी है। 68 का आधा 34 होता है। अब मौजूदा 68 सीटों में 34 जोड़ने पर कुल संख्या 102 हो जाएगी। इसी तरह लोकसभा की हिमाचल में चार सीटें हैं। चार का आधा दो होता है। इसमें दो सीटें जोड़ने पर कुल संख्या छह हो जाएगी। यानी सीटें दोगुनी नहीं होंगी, बल्कि मौजूदा संख्या से आधी और बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में भी बदलाव होगा, परिसीमन से बदल सकता है चुनावी भूगोल
सीटें बढ़ने के साथ हिमाचल के विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में भी बदलाव होगा। नए चुनाव क्षेत्र बनाए जा सकते हैं। मौजूदा विधानसभा क्षेत्रों को छोटे हिस्सों में बांटा जा सकता है या उनकी सीमाएं दूसरे क्षेत्रों के साथ जोड़ी जा सकती हैं। इससे कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और अन्य जिलों में चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। इसका असर मौजूदा विधायकों के राजनीतिक भविष्य और चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नेताओं पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन

बदलेगा चुनावी राजनीति का स्वरूप
लोकसभा की सीटें बढ़ने से हिमाचल को संसद में दो अतिरिक्त प्रतिनिधि मिल सकते हैं। महिला आरक्षण और परिसीमन की यह पूरी प्रक्रिया लागू होने पर हिमाचल की चुनावी राजनीति का स्वरूप बदल सकता है। अब सबकी नजर संसद के विशेष सत्र और  विधेयकों पर होने वाली चर्चा पर रहेगी।

34 महिलाओं को मिल सकता है विधानसभा पहुंचने का मौका
विधानसभा की सदस्य संख्या 102 होने पर एक तिहाई महिला आरक्षण के हिसाब से 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। इससे प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। अभी हिमाचल विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व काफी सीमित है। नई व्यवस्था लागू होने पर महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए अधिक अवसर मिलेंगे। हालांकि, किन विधानसभा क्षेत्रों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा, यह परिसीमन के बाद तय होगा। आरक्षित सीटों का आवंटन बारी-बारी से करने का प्रावधान भी प्रस्ताव में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed