Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major relief for the Hati community from the High Court: Grant of Scheduled Tribe status upheld

हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने पर लगाई मुहर, याचिका खारिज

Sat, 28 Nov 2026 12:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 12:50 PM IST
सार

अदालत ने हाटी समुदाय के एसटी के दर्जे को बहाल कर दिया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि केंद्रीय संसद की ओर से पारित कानून के खिलाफ हाईकोर्ट कोई रोक या संशोधन नहीं कर सकती। 

विज्ञापन
Major relief for the Hati community from the High Court: Grant of Scheduled Tribe status upheld
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरीपार के हाटी समुदाय को दिए गए अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे को चुनौती देने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने हाटी समुदाय के एसटी के दर्जे को बहाल कर दिया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि केंद्रीय संसद की ओर से पारित कानून के खिलाफ हाईकोर्ट कोई रोक या संशोधन नहीं कर सकती। किस समुदाय को एसटी सूची में शामिल करना है या नहीं, यह तय करने का अधिकार केवल संसद के पास है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐतिहासिक फैसला:  श्रवण डोगरा
हाटी समुदाय की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्रवण डोगरा और अशोक शर्मा ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के पहले से तय मामलों में दखल देने की कोई गुंजाइश नहीं है। वहीं इस मामले में याचिका दायर करने वाले एससी समुदाय के वकील अनिल कुमार मंगेट ने भी हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने लंबा आंदोलन लड़ा: डॉ. अमीचंद
उधर, केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद ने कहा कि वर्ष 1967 में जौनसार क्षेत्र को हाटी का दर्जा मिल गया था। गिरिपार क्षेत्र के लोगों ने इसके लिए लंबा आंदोलन लड़ा है। केंद्रीय हाटी समिति कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है। साथ ही इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार का धन्यवाद करते हैं।

विज्ञापन

हाटी समुदाय को एसटी दर्जा बरकरार रखने के हाईकोर्ट के फैसले से गिरिपार में खुशी: हर्षवर्धन चौहान
 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति  का दर्जा देने संबंधी केंद्र सरकार की अधिसूचना को बरकरार रखने के फैसले का प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के लोगों के लंबे संघर्ष और उम्मीदों की जीत करार दिया। चौहान ने कहा कि हाईकोर्ट में करीब तीन साल से लंबित इस मामले में फैसला आने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उनका मानना है कि इस फैसले से करीब तीन से साढ़े तीन लाख की आबादी लाभान्वित होगी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हाटी समुदाय को एसटी दर्जा देने का मुद्दा लंबे समय से सरकार और न्यायालय के समक्ष था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed