फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Zila parishad election result, interesting story.

कहीं मामा तो कहीं भाभी को चखाया हार का स्वाद

Sat, 09 Jan 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, खराहल (कुल्लू) Updated Sat, 09 Jan 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
Zila parishad election result, interesting story.

हिमाचल के जिला कुल्लू के न्योली जिप वार्ड में भांजी ने मामे के राजनीतिक अनुभव को भेदकर जीत का परचम लहराया है। जिप के पूर्व अध्यक्ष सेस राम, कुल्लू ब्लॉक समिति के अध्यक्ष साली राम और न्योली पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह न्योली वार्ड की नवनिर्वाचित जिप सदस्य सीता देवी के रिश्ते में मामा लगते हैं। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार दीपिका साली राम की बहू हैं।

विज्ञापन


सीता देवी ने भाभी को चुनाव में पटकनी दी है। बता दें सीता देवी के परिवार के पास खासा राजनीतिक अनुभव नहीं था। लेकिन उनके साथ भाजपा का पूरा कुनबा प्रचार में जुटा रहा। दूसरी और मामाओं के पास लंबा सियासी अनुभव था। कांग्रेस के नेताओं ने भी प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। सीता देवी के जुझारुपन उनको जीत के दहलीज तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन


जिप के अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अब न्योली और पलाहच वार्ड की सदस्यों में मुकाबला होगा। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राम सिंह का कहना है कि जिप का अध्यक्ष आम सहमति से तय किया जाएगा। दावा किया कि जिप में भाजपा के समर्थित उम्मीदवारों की संख्या काफी है। लिहाजा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा का ही बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक की पोती की रिकार्ड जीत
हमीरपुर के बिझड़ी के बल्याह वार्ड से पूर्व विधायक उधो राम की पोती रोहित कुमारी ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व ब्लॉक चेयरमैन प्रोमिला बन्याल को 639 मतों के अंतर से हराया। रोहित कुमारी बल्याह पंचायत के गांव बिरसवीं से संबंधित हैं। उनके पति पवन कुमार सेना में कार्यरत हैं। रोहित कुमारी के पिता सुरेंद्र कुमार क्षेत्र के जाने माने वकील रह चुके हैं।


पूर्व मंत्री रंगीला राम राव के भांजे कमलदेव चुनाव हारे
बिलासपुर में पूर्व मंत्री रंगीला राम राव के भांजे कमलदेव राव चुनाव हार गए। कमलदेव डंगार वार्ड से जिला परिषद के लिए मैदान में उतरे थे। जबकि, बरठीं वार्ड से जिला कांग्रेस की अध्यक्ष संतोष धीमान को भी हार का मुंह देखना पड़ा। हटवाड़ वार्ड से जिला परिषद के लिए मैदान में उतरे घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंद लाल भी चुनाव में विजय नहीं पा सके। वहीं, बरठीं वार्ड से चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय निक्कू राम के पोते विजय कौशल को भी हार ही हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed