{"_id":"621fb292264a51171a20eaca","slug":"wife-demand-for-justice-shimla-news-sml4013115182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत के बाद न्याय के लिए बिजनौर से शिमला पहुंची पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत के बाद न्याय के लिए बिजनौर से शिमला पहुंची पत्नी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक होटल प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की लगाई गुहार,
एसपी शिमला को सौंपी शिकायत,
शिमला। पति की मौत के बाद इंसाफ के लिए उत्तर प्रदेश की महिला ने शिमला पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बुधवार को पीड़ित अपने दो बच्चों के साथ शिमला पहुंची और पुलिस अधीक्षक को एक होटल प्रबंधन के खिलाफ पति की हत्या करने का मामला दर्जकर न्याय दिलाने की मांग की।
पीड़ित साक्षी चौधरी ने शिकायत पत्र में कहा कि 27 जनवरी को शिमला के नालदेहरा में एक होटल में पति सुवेंद्र चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह गांव पुट्ठा, डाकघर शेरपुर कल्याण, जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश होटल में सैलानियों को लेकर आए थे। सैलानी रात को होटल के कमरे में चली गई। इसके बाद होटल वालों ने पति को होटल की पार्किंग में रुकने से इनकार कर बाहर कर दिया। इस कारण शिमला की कड़ाके की ठंड में मेरे पति को होटल से लगभग एक किलोमीटर नीचे आकर जंगल में गाड़ी के अंदर ही सोना पड़ा। रात ठंड ज्यादा होने की वजह से 28 जनवरी सुबह वह मृत मिले। पीड़ित ने होटल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि सोने के लिए कोई कमरा एवं डोरमेट्री की व्यवस्था नहीं दी जिस कारण उनके पति की मौत हो गई।
पीड़ित महिला ने बताया कि पहले वह अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर रहे थे। भविष्य में अकेली नारी, दो बच्चों का पालन पोषण कैसे करेंगे। बड़ा बेटा नौवीं और छोटा बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं न्यायालय से न्याय गुहार लगाई है। मेरे परिवार का भरण पोषण के लिए उचित मुआवजा दिया जाए। क्लब महिंद्रा होटल पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
मृतक सुवेंद्र देहरादून से सैलानियों को लेकर शिमला आया था। देर शाम इसने मशोबरा में क्लब महेंद्रा होटल में पर्यटकों को छोड़ा। अगली सुबह साढ़े 8 बजे जब लोगों ने गाड़ी में उसे अचेत अवस्था में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। गाड़ी अंदर से लॉक थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी खोली तो चालक मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार चालक गाड़ी में सोने के लिए आ गया। ठंड से बचने के लिए टीन के कनस्तर में आग जलाई और गाड़ी के अंदर रख ली। गाड़ी के शीशे पूरी तरह से बंद थे और नींद में दम घुटने से मौत हो गई।