फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather: Orange alert of thunderstorm along with rain and snowfall in Himachal

Weather : हिमाचल में आज और कल बारिश, बर्फबारी के साथ ही अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, अगले सप्ताह ही राहत के आसार

Thu, 18 Apr 2024 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 12:58 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 23 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

विज्ञापन
Weather: Orange alert of thunderstorm along with rain and snowfall in Himachal
बर्फबारी में खेलते हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। 23 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तापमान में भी कमी आने की संभावना जताई गई है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 और 19 अप्रैल के लिए ऑरेंज और 20 से 23 अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस दौरान बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ की संभावना है। उधर, अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी के साथ न्यूनतम पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में भी रात के समय मौसम में गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 18.5, बिलासपुर में 14.1, धर्मशाला में 13.4, ऊना में 13.2, कांगड़ा में 13.0, हमीरपुर में 11.3, मंडी में 10.5, सुंदरनगर में 10.3, सोलन में 10.8, शिमला में 10.4, भुंतर में 8.2, चंबा में 11.5, डलहौजी में 9.8, मनाली में 5.1, कल्पा में 3.5 और केलांग में 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र और अधिकतम तापमान

  • ऊना 33.4
  • बिलासपुर 32.9
  • मंडी 31.9
  • नाहन 31.4
  • सुंदरनगर 31.1
  • कांगड़ा 31.0
  • भुंतर 30.6
  • चंबा 29.8
  • सोलन 29.5
  • धर्मशाला 27.4
  • शिमला 24.2
  • मनाली 23.6
  • कल्पा 20.9
  • केलांग 12.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed