फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two hrtc buses collide in nerwa shimla

एचआरटीसी की दो बसें टकराईं, नौ यात्री घायल

Sat, 11 May 2019 04:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
two hrtc buses collide in nerwa shimla

शिमला जिले के नेरवा-झिकनीपुल मार्ग पर न्योटी में परिवहन निगम की दो बसों में टक्कर से नौ यात्री घायल हो गए। जिनमें से तीन घायलों को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं छह अन्य को छुट्टी दे दी गई है। प्रशासन की ओर से घायलों को फौरी राहत दे दी गई है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटी सरांह से नेरवा की तरफ से आ रही बस संख्या एचपी 03 बी 6118 का शनिवार को न्योटी के समीप उतराई में प्रेशर पाइप फट गया।
विज्ञापन


जिसके कारण बस की ब्रेक फेल हो गईं। उसी समय नेरवा से रेवलपुल की तरफ जाने वाली बस संख्या एचपी 03 बी 6058 सामने आ आई। कोटी सरांह बस के चालक ने समझदारी दिखाते हुए अपनी बस को सामने से आ रही दूसरी बस के एक ओर टकरा कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टक्कर में इन बसों में सवार नौ लोग घायल हुए हैं। जिनमें से तीन घायलों को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। वहीं छह अन्य को छुट्टी दे दी गई है।

 नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस 

two hrtc buses collide in nerwa shimla

रेफर किए गए तीन घायलों को प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा की ओर से तीन-तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कोटी सरांह बस का चालक समझदारी दिखाते हुए बस को दूसरी बस से न टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

 वहीं इस हादसे के बाद 108 एंबुलेंस सेवा की पोल एक बार फिर से खुल गई है। बसों में टक्कर होने के बाद जब 108 को बुलाया गया तो यह आई ही नहीं। घायलों को निजी वाहनों में अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के फोन करने पर करीब एक हफ्ते से झिकनीपुल में खड़ी 108 एंबुलेंस जब नेरवा पहुंची तो इसका एक टायर फटा हुआ था।

एंबुलेंस की इस हालत को देखते हुए एचआरटीसी डिपो नेरवा के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक रतन शर्मा ने टैक्सी में मरीजों को शिमला अस्पताल भेजा। 108 की इस तरह की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के प्रति स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed