फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister govind thakur statement on HRTC conductor recruitment

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का बड़ा बयान

Wed, 21 Feb 2018 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Wed, 21 Feb 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
transport minister govind thakur statement on HRTC conductor recruitment

वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार कंडक्टर भर्ती को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। गड़बड़ी होने पर कंडक्टर भर्ती मामले की समीक्षा की जाएगी। गड़बड़ी न पाए जाने पर कंडक्टर मेरिट आधार पर लगाए जाएंगे। हजारों युवा कंडक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


कुल्लू पहुंचे गोविंद सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सूबे में हिमाचल पथ परिवहन निगम के ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 1300 पदों पर कंडक्टर भर्ती मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला बीओडी में उठाया जाएगा और चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हुई 1300 पदों पर कंडक्टर भर्ती का परिणाम लटका हुआ है। इस भर्ती को लेकर संशय बरकरार है। नई सरकार ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। कहा कि जनता की सहूलियत के लिए परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सामरिक दृष्टि से अहम भूभू जोत टनल निर्माण की फाइल भी भाजपा सरकार ने खुलवा दी है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ लगातार की चर्चा की जा रही है।

इस टनल के बनने से कुल्लू-पठानकोट में करीब 80 किलोमीटर की दूरी कम होगी और जनता को भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, मनाली भाजपा मंडल के महामंत्री अखिलेश कपूर व अन्य मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकाल में अवैध कब्जे बढ़े
मंडी। वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जिन कब्जाधारियों के कब्जे के सिवाय और कुछ भी साधन नहीं हैं, ऐसे मामलों को सरकार कोर्ट में सही ढंग से रखने का विचार कर रही है।


उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस कार्यकाल के दौरान अवैध कब्जों को बढ़ावा मिला है। भूमिहीनों को मकान देने के केंद्र सरकार के प्रयास को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

वह मंडी शिवरात्रि में अपने दौरे के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी माफियाओं पर शिकंजा कस रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed