{"_id":"6b050ce77c4621ee860bcbb8","slug":"hrtc-bus-driver-conductor-assault-murthal-dhaba-dispute-haryana-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में HRTC के चालक-परिचालक से मारपीट: ढाबे पर बस मोड़ने को लेकर भड़के स्थानीय लोग; बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में HRTC के चालक-परिचालक से मारपीट: ढाबे पर बस मोड़ने को लेकर भड़के स्थानीय लोग; बहिष्कार की चेतावनी
Tue, 24 Nov 2026 09:38 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:38 AM IST
सार
हरियाणा के मुरथल में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हरियाणा के मुरथल में HRTC बस के चालक और परिचालक से मारपीट हुई।
- फोटो : एआई।
विस्तार
हरियाणा के मुरथल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमीरपुर से वृंदावन जा रही निगम की बस को निर्धारित ढाबे की ओर मोड़ने पर स्थानीय लोग भड़क गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और स्थानीय लोगों ने बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बस चालक निगम प्रबंधन की ओर से निर्धारित ढाबे पर बस रोकने के लिए वाहन को उस दिशा में ले जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने चालक पर बस को रॉन्ग साइड में ले जाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
पुलिस चौकी पहुंचने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप
घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के साथ चालक और परिचालक स्थानीय पुलिस चौकी पहुंचे। कर्मचारियों का आरोप है कि वहां उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इतना ही नहीं, मारपीट में घायल चालक का मेडिकल परीक्षण भी नहीं करवाया गया। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आने के बाद एचआरटीसी के चालक-परिचालकों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ढाबों के चयन को लेकर उठाए सवाल
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम परिचालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीत महेंद्र सिंह ने कहा कि बाहरी राज्यों में चलने वाले निगम के रूटों पर ढाबों का चयन बसों की आवाजाही की दिशा को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि बसों को ढाबे तक पहुंचने के लिए रॉन्ग साइड में जाने या यू-टर्न लेने की जरूरत न पड़े। इससे चालक-परिचालकों के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।
ढाबों के बहिष्कार की दी चेतावनी
यूनियन अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रबंधन ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की और उचित व्यवस्था नहीं बनाई तो ऐसे ढाबों का बहिष्कार किया जाएगा। इन स्थानों पर एचआरटीसी की बसें नहीं रोकी जाएंगी। वहीं, एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया गया तो यूनियन धरना-प्रदर्शन करने का विकल्प भी अपनाएगी। इस घटना के बाद बाहरी राज्यों में एचआरटीसी बसों के लिए निर्धारित ठहराव स्थलों की सुरक्षा और चयन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।