Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Suraj secures first place in crime scene investigation competition

Shimla News: अपराध स्थल जांच प्रतियोगिता में सूरज प्रथम

Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Suraj secures first place in crime scene investigation competition
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के विधि विभाग में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र सूरज ठाकुर ने अपराध स्थल जांच प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के विधि विज्ञान संकाय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सूरज ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। एलएलबी के पहले सेमेस्टर में ही यह उपलब्धि हासिल करना विशेष उपलब्धि है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपराध स्थल की जांच से संबंधित अपनी समझ और कौशल का प्रदर्शन करना था। सूरज की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश विवि के विधि विभाग में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने सूरज ठाकुर को बधाई दी। इसके अलावा कॉलेज विकास परिषद के अधिष्ठाता प्रो. हरि मोहन, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. प्रदीप, विधि विभाग के अधिष्ठाता एवं अध्यक्ष प्रो. ललित डडवाल, आईक्यूएसी की निदेशक प्रो. रूना मेहता ठाकुर और डॉ. अभिषेक सिंह नेगी सहित विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article