Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union bank loan default borrower guarantor repay 93.30 lakh shimla

हिमाचल: बैंक से कर्ज लेकर नहीं चुकाईं किस्तें, अब कर्जदार और गारंटर को ब्याज समेत लौटाने होंगे 93.30 लाख रुपये

Tue, 24 Nov 2026 09:27 AM IST
Ankesh Dogra रुचि सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
रुचि सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 24 Nov 2026 09:27 AM IST
सार

बैंक से 1.06 करोड़ रुपये के अलग-अलग ऋण लेने के बाद किस्तें नहीं चुकाने पर कर्जदार और गारंटर को बड़ा झटका लगा है। ऋण वसूली अधिकरण चंडीगढ़ ने 93,30,433 रुपये की बकाया राशि पर ब्याज सहित भुगतान करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
union bank loan default borrower guarantor repay 93.30 lakh shimla
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बैंक से करोड़ों रुपये का ऋण लेने के बाद किस्तें चुकाना बंद करना कर्जदार और गारंटर को भारी पड़ गया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी) चंडीगढ़ ने दोनों से 93,30,433 रुपये की बकाया राशि ब्याज सहित वसूलने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित कैंप कोर्ट में पीठासीन अधिकारी एएस नारंग की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामले में सोलन के सपरून निवासी अमनदीप सिंह गोधन और मोहाली निवासी गारंटर सर्वप्रीत चावला को भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में लिए थे तीन अलग-अलग ऋण
मामले के अनुसार, अमनदीप सिंह ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की न्यू शिमला शाखा से वर्ष 2016 में तीन अलग-अलग ऋण लिए थे। इनमें दो वाहन खरीदने के लिए 49-49 लाख रुपये के टर्म लोन शामिल थे। पहला वाहन ऋण 23 अगस्त 2016 और दूसरा 30 सितंबर 2016 को लिया गया था। इन दोनों ऋणों के बदले खरीदे गए वाहनों को बैंक के पास हाइपोथिकेट किया गया था। दोनों वाहन ऋणों में सर्वप्रीत चावला ने गारंटर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा एक अक्तूबर 2016 को आठ लाख रुपये का पर्सनल लोन भी लिया गया था। इसके बदले बैंक के पास संपत्ति गिरवी रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

किस्तें नहीं चुकाने पर बढ़ गया बकाया
शुरुआत में कुछ किस्तों का भुगतान किया गया, लेकिन बाद में ऋण की किस्तें देना बंद कर दिया गया। इसके चलते सात जून 2019 तक कुल बकाया राशि बढ़कर 93,30,433 रुपये हो गई। बैंक ने रकम की वसूली के लिए ऋण वसूली अधिकरण (डीआरटी) चंडीगढ़ में याचिका दायर की। समन तामील होने के बावजूद दोनों प्रतिवादी अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद 27 जनवरी 2026 को उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई शुरू की गई।

तीनों ऋणों पर अलग-अलग दर से देना होगा ब्याज
अदालत ने बैंक की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर 20 जून 2019 से भुगतान की तारीख तक ब्याज सहित बकाया राशि वसूलने के आदेश दिए हैं। तीनों ऋणों की बकाया राशि और ब्याज दर इस प्रकार है:



























ऋण का प्रकार बकाया राशि वार्षिक ब्याज दर
पहला वाहन ऋण 41,91,630 रुपये 9.25 प्रतिशत
दूसरा वाहन ऋण 43,24,397 रुपये 9.40 प्रतिशत
पर्सनल लोन 8,14,406 रुपये 11.25 प्रतिशत
कुल 93,30,433 रुपये अलग-अलग दरें

गारंटर भी चुकाएगा वाहन ऋण की रकम
अदालत ने स्पष्ट किया है कि दोनों वाहन ऋणों की देनदारी मुख्य कर्जदार अमनदीप सिंह और गारंटर सर्वप्रीत चावला की संयुक्त रूप से होगी। वहीं, आठ लाख रुपये के पर्सनल लोन को चुकाने की पूरी जिम्मेदारी मुख्य कर्जदार की रहेगी।

गिरवी संपत्ति और दोनों गाड़ियां बेच सकेगा बैंक
अदालत ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को बकाया राशि की वसूली के लिए गिरवी रखी संपत्ति और फाइनेंस की गई दोनों गाड़ियों को बेचने का अधिकार दिया है। इस तरह बैंक कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति और वाहनों की बिक्री से अपनी बकाया रकम वसूल कर सकेगा। यह फैसला बैंक ऋण की अदायगी में गारंटर की जिम्मेदारी और समय पर किस्तें चुकाने की अहमियत को भी रेखांकित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed