{"_id":"5c063071bdec2241a533b6e3","slug":"three-police-personnel-including-head-constable-suspended-in-paonta-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हेड कांस्टेबल सहित चार पुलिस कर्मचारी सस्पेंड, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हेड कांस्टेबल सहित चार पुलिस कर्मचारी सस्पेंड, ये है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर में ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसपी सिरमौर ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने खोदरी माजरी चैक पोस्ट पर ड्यूटी से नदारद रहने पर एक हेड कांस्टेबल सहित चार पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड करने के बाद सभी को लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित संवेदनशील चेक पोस्ट खोदरी माजरी में डीएसपी मुख्यालय बबीता राणा ने देर रात औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चेक पोस्ट इंचार्ज हेड कांस्टेबल खजान सिंह सहित 3 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से गायब पाया गया।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट डीएसपी ने एसपी को दी। डीएसपी की रिपोर्ट पर एसपी सिरमौर ने ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मचारियों को सुधारने के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने कहा कि ड्यूटी पर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन