Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state will receive 50 percent free electricity as royalty after the Central Public Sector Undertakings complet

हिमाचल: केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी

Wed, 25 Nov 2026 04:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 04:06 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जलविद्युत राज्य की आय के प्रमुख स्रोतों में से एक है और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हिमाचल प्रदेश को अपने जल संसाधनों का उपयोग करने वाली परियोजनाओं में उसका उचित हिस्सा मिले।

विज्ञापन
state will receive 50 percent free electricity as royalty after the Central Public Sector Undertakings complet
बिजली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। इस संशोधन के तहत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएचपीसी, एसजेवीएन और एनटीपीसी शामिल हैं। इन उपक्रमों की ओर से संचालित जलविद्युत परियोजनाओं के संचालन शुरू होने के 40 वर्ष पूरे होने के बाद मिलने वाली मुफ्त बिजली रॉयल्टी को बढ़ाया जाएगा। संशोधित प्रावधानों के अनुसार इन परियोजनाओं को 40 वर्ष पूरे होने के बाद अगले 10 वर्षों तक राज्य सरकार को 50 प्रतिशत की बढ़ी हुई दर से मुफ्त बिजली रॉयल्टी देनी होगी।

विज्ञापन


इसके बाद परियोजना संचालित होने के 50 वर्ष पूरे होने पर संबंधित परियोजनाएं सभी प्रकार की देनदारियों से मुक्त होने के बाद बिना किसी लागत के राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दी जाएंगी। इन प्रावधानों को लागू करने के लिए संबंधित केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के साथ अलग-अलग समझौते किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बिजली रॉयल्टी में की गई इस वृद्धि से राज्य की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी तथा विकासात्मक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश की जनता को अपने बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों से उचित और समान लाभ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

संशोधन के दायरे में प्रदेश की कई प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं आएंगी
वर्तमान में मौजूदा नीति के तहत राज्य को मुफ्त बिजली रॉयल्टी के रूप में पहले 12 वर्षों तक 12 प्रतिशत, आगामी 18 वर्षों तक 18 प्रतिशत और शेष 10 वर्षों तक 30 प्रतिशत बिजली प्रदान की जाती है। 30 सितंबर, 2024 को अधिसूचित प्रावधान मुख्य रूप से केंद्रीय और राज्य सार्वजनिक उपक्रमों तथा संयुक्त क्षेत्र की संस्थाओं को आवंटित या आवंटित की जाने वाली परियोजनाओं पर लागू थे। इसके कारण एनएचपीसी, एसजेवीएन और एनटीपीसी द्वारा पहले से ही संचालित जलविद्युत परियोजनाओं से रॉयल्टी बढ़ाने का मामला सम्मिलित नहीं हो पा रहा था। इस संशोधन के दायरे में प्रदेश की कई प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं आएंगी। 

विज्ञापन

इन बिजली परियोजनाओं से मिलेगी रॉयल्टी
इनमें एनएचपीसी की बैरा स्यूल, चमेरा-1, चमेरा-2, चमेरा-3, पार्वती चरण-2 और पार्वती चरण-3 परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं, एसजेवीएन की नाथपा झाकड़ी और रामपुर परियोजनाएं तथा एनटीपीसी की कोल बांध परियोजना भी इसके अंतर्गत आएंगी। उल्लेखनीय है कि बैरा स्यूल जलविद्युत परियोजना वर्ष 1982 में शुरू हुई थी और इसे व्यावसायिक रूप से संचालित हुए 40 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के लिए जल सबसे मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार का मत है कि राज्य की विशिष्ट भौगोलिक और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए जल संसाधनों के उपयोग से होने वाले लाभों में प्रदेश की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। 

विज्ञापन

राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: सीएम
इस संशोधन का उद्देश्य विशेष रूप से उन जलविद्युत परियोजनाओं से राज्य को अधिक और उचित लाभ दिलाना है, जिन्होंने अपने संचालन के 40 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार प्रदेशवासियों को अधिकतम लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि जलविद्युत राज्य की आय के प्रमुख स्रोतों में से एक है और यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हिमाचल प्रदेश को अपने जल संसाधनों का उपयोग करने वाली परियोजनाओं में उसका उचित हिस्सा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed