Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High Court verdict: A will shall be deemed suspicious if the reason for disinheriting one's wife is

हिमाचल हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: पत्नी को बेदखल करने की वजह नहीं बताई तो संदिग्ध मानी जाएगी वसीयत

Wed, 25 Nov 2026 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 05:40 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने कहा कि वसीयत में कहीं भी वादी के साथ संबंधों का जिक्र नहीं है और न ही उसे विरासत से बेदखल करने का कोई कारण बताया गया है। कारण का अभाव वसीयत की निष्पक्षता पर गंभीर संदेह पैदा करता है। 

विज्ञापन
Himachal High Court verdict: A will shall be deemed suspicious if the reason for disinheriting one's wife is
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि किसी वसीयत में पत्नी को संपत्ति से वंचित करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है, तो ऐसी वसीयत संदिग्ध परिस्थितियों के दायरे में आ सकती है। न्यायाधीश राकेश कैंथला की अदालत ने जिला न्यायाधीश सोलन के फैसले को बरकरार रखते हुए प्रतिवादी चेत राम की द्वितीय अपील खारिज कर दी। मामला दिवंगत कृष्णिया की जमीन से जुड़ा था। कृष्णिया की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ने अदालत में दावा किया कि वह संपत्ति की कानूनी उत्तराधिकारी और उस पर काबिज हैं। राजस्व रिकॉर्ड में प्रतिवादी चेत राम का नाम गलत तरीके से दर्ज कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

वादी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वह बोलने और सुनने में असमर्थ हैं तथा कृष्णिया बीमारी और वृद्धावस्था के कारण वसीयत करने की स्थिति में नहीं थे। वहीं, चेत राम ने दावा किया कि वह कृष्णिया की सेवा करता था और उनकी जमीन पर खेती भी करता था। उसकी सेवा से खुश होकर कृष्णिया ने 20 जुलाई 1992 को उसके पक्ष में पंजीकृत वसीयत निष्पादित की थी।
हाईकोर्ट ने पाया कि वसीयत में कहीं भी कृष्णिया की पत्नी के साथ संबंधों का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही उसे संपत्ति से बेदखल करने की कोई वजह बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के अनुसार, प्राकृतिक उत्तराधिकारी को विरासत से बाहर करने का कारण न बताना वसीयत की विश्वसनीयता पर गंभीर संदेह पैदा करता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 63 और साक्ष्य अधिनियम की धारा 68 के तहत वसीयत को कानूनी रूप से साबित करना जरूरी है। इसके लिए कम से कम एक गवाह को वसीयत के निष्पादन और निर्धारित प्रक्रिया की पुष्टि करनी होती है। इस मामले में गवाह यह साबित नहीं कर पाया कि कृष्णिया ने उसके सामने अंगूठा लगाया था और दूसरा गवाह जीत राम भी उस समय मौजूद था। इससे पहले 18 जनवरी 2008 को सिविल जज (सीनियर डिवीजन), कसौली ने वसीयत को सही मानते हुए पत्नी का दावा खारिज कर दिया था। हालांकि, 3 सितंबर 2008 को जिला न्यायाधीश सोलन ने इस फैसले को पलट दिया था। हाईकोर्ट ने भी निचली अपीलीय अदालत के फैसले में कोई त्रुटि नहीं पाई और चेत राम की द्वितीय अपील खारिज कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed