Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Major move by Himachal Congress ahead of assembly elections; two state vice-presidents removed

हिमाचल: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, दो प्रदेश उपाध्यक्ष हटाए

Wed, 25 Nov 2026 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 07:58 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो उपाध्यक्ष रजनीश किमटा और मोहिंद्र चौहान को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। दोनों नेताओं को पार्टी ने संगठनात्मक सक्रियता के आकलन में रेड जोन में रखा था।

विज्ञापन
Major move by Himachal Congress ahead of assembly elections; two state vice-presidents removed
कांग्रेस नेता रजनीश किमटा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो उपाध्यक्ष रजनीश किमटा और मोहिंद्र चौहान को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। दोनों नेताओं को पार्टी ने संगठनात्मक सक्रियता के आकलन में रेड जोन में रखा था। इस कार्रवाई को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने और निष्क्रिय पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


 रजनीश किमटा का नाम विशेष रूप से चर्चा में
इस कार्रवाई में रजनीश किमटा का नाम विशेष रूप से चर्चा में है। वह चौपाल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं।  इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके किमटा को अब प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। कांग्रेस ने पदाधिकारियों की कार्यशैली और सक्रियता परखने के लिए अलग-अलग जोन बनाए हैं। इसमें पार्टी की बैठकों में उपस्थिति, संगठनात्मक कार्यक्रमों में भागीदारी और सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन को आधार बनाया गया है। दोनों नेताओं की लंबे समय से पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में अनुपस्थिति को कार्रवाई की वजह बताया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

अनुशासन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श कर लिया फैसला: विनय कुमार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि दोनों नेताओं की लगातार अनुपस्थिति के मामले को गंभीरता से लिया गया। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। समिति की सिफारिश और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की स्वीकृति के बाद दोनों को पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया। विनय कुमार ने कहा कि पार्टी में पद केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि संगठनात्मक जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक पदाधिकारी को बैठकों और कार्यक्रमों में नियमित उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

तीन से अधिक बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे: विनोद जिंटा
संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने स्पष्ट किया है कि तीन से अधिक बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए हैं कि भविष्य में कुछ और निष्क्रिय पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed