{"_id":"6b06f2033c58277c950ddfe9","slug":"tanda-medical-college-relief-for-heart-patients-stent-priced-at-41-000-now-available-for-21-500-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा मेडिकल काॅलेज: हृदय रोगियों को राहत, 41 हजार रुपये वाला स्टेंट अब 21,500 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा मेडिकल काॅलेज: हृदय रोगियों को राहत, 41 हजार रुपये वाला स्टेंट अब 21,500 में
Wed, 25 Nov 2026 08:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:04 PM IST
सार
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया के बाद स्टेंट की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक कटौती की है। पहले स्टेंट की कीमत 41 हजार रुपये थी।
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में हृदय रोगियों को स्टेंट डलवाने के लिए ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया के बाद स्टेंट की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक कटौती की है। पहले स्टेंट की कीमत 41 हजार रुपये थी। अब इसकी नई दरें 21,500 और 17,500 रुपये तय की गई हैं। इससे हृदय रोगियों और तीमारदारों को उपचार के दौरान आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार टेंडर प्रक्रिया में कई वेंडर्स ने भाग लिया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेंट की संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं। गौरतलब है कि नई दरों का लाभ सभी मरीजों को मिलेगा। मरीज चाहे हिमकेयर कार्ड, आयुष्मान भारत योजना या नकद भुगतान के माध्यम से उपचार करवाएं, सभी के लिए स्टेंट की कीमतें समान ही रहेंगी। इससे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सामान्य रूप से उपचार करवाने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज में अब हृदय रोगियों को स्टेंट डलवाने के लिए पहले के मुकाबले आधा खर्च करना पड़ेगा। नई दरें सभी मरीजों के लिए समान रहेंगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विशेष राहत मिलेगी। -डॉ. मिलाप शर्मा, प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा
विज्ञापन
