Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Big News: 50 percent free electricity royalty; dense fog alert issued; MLAs stage a sit in protest.

HP Big News: प्रदेश को मिलेगी 50 प्रतिशत बिजली रॉयल्टी; पांच दिन घने कोहरे का अलर्ट, धरने पर बैठे विधायक

Wed, 25 Nov 2026 04:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 04:42 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। संशोधित ऊर्जा नीति के तहत प्रदेश को 40 वर्ष पूरे होने के बाद मुफ्त बिजली रॉयल्टी मिलेगी। वहीं प्रदेश के कई भागों में पांच दिन घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। विधायक चंद्रशेखर ठाकुर फिर धरने पर बैठ गए। शिमला में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई हुई। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।

 

विज्ञापन
HP Big News: 50 percent free electricity royalty; dense fog alert issued; MLAs stage a sit in protest.
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। इस संशोधन के तहत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएचपीसी, एसजेवीएन और एनटीपीसी की ओर से संचालित जलविद्युत परियोजनाओं के संचालन शुरू होने के 40 वर्ष पूरे होने के बाद मिलने वाली मुफ्त बिजली रॉयल्टी को बढ़ाया जाएगा। वहीं प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा, लेकिन मैदानी और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम कोहरे की परेशानी बढ़ सकती है। उधर, धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर एक साल बाद एक बार फिर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। वहीं नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शिमला पुलिस ने अब तस्करी से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों पर शिकंजा कसा है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन


 
Trending Videos

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी
हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। इस संशोधन के तहत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एनएचपीसी, एसजेवीएन और एनटीपीसी की ओर से संचालित जलविद्युत परियोजनाओं के संचालन शुरू होने के 40 वर्ष पूरे होने के बाद मिलने वाली मुफ्त बिजली रॉयल्टी को बढ़ाया जाएगा। संशोधित प्रावधानों के अनुसार इन परियोजनाओं को 40 वर्ष पूरे होने के बाद अगले 10 वर्षों तक राज्य सरकार को 50 प्रतिशत की बढ़ी हुई दर से मुफ्त बिजली रॉयल्टी देनी होगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर में हार के पास नाली में लुढ़की एचआरटीसी की बस, 30 यात्री थे सवार
हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ऊना डिपो की एसी बस बुधवार सुबह हार के समीप सड़क से बाहर निकलकर नाली में लुढ़क गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, ऊना डिपो की यह बस निर्धारित समय सुबह 5:20 बजे हमीरपुर बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

आरडीजी पर जयराम ठाकुर की चुप्पी पर नरेश चौहान ने उठाए सवाल
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाईकमान के दबाव संबंधी बयान केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को इस तरह की बयानबाजी करने के बजाय हिमाचल प्रदेश के वास्तविक मुद्दों और प्रदेश के अधिकारों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हाईवे निर्माण से घरों को नुकसान का आरोप, विधायक चंद्रशेखर ठाकुर फिर धरने पर बैठे
धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर एक साल बाद एक बार फिर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। इस बार उनका विरोध हाईवे निर्माण के दौरान कथित गलत कटिंग और निर्माण कार्य के कारण लोगों के घरों को हो रहे नुकसान को लेकर है। विधायक ने कुम्हारड़ा गांव में प्रभावित शारदा देवी के घर के पास धरना दिया। बताया गया है कि तीन दिन पहले घर के पास कटिंग किए जाने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की आर्थिक कार्रवाई
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शिमला पुलिस ने अब तस्करी से अर्जित धन और उससे बनाई गई संपत्तियों पर शिकंजा कसा है। पुलिस थाना रामपुर में दर्ज नशा तस्करी के मामले में वित्तीय जांच के बाद 1.38 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चल संपत्तियों को फ्रीज और सीज किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

अपनों ने छोड़ा साथ तो वृद्धाश्रम में मिला हमसफर, 75 के कन्हैया ने 63 वर्ष की सबीना से रचाई शादी
जिंदगी के सफर में जब अपनों का साथ छूट गया तो दो अनजान चेहरों ने एक-दूसरे में अपना हमसफर तलाश लिया। उम्र के इस पड़ाव पर 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन की नई शुरुआत की है। बुधवार को बिलासपुर जिले के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध गए। शादी समारोह में मंगलगीत गूंजे और आश्रम में खुशियों का माहौल रहा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

शिमला में बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट, शहर को पांच सेक्टर में बांटा
सर्दियों में होने वाली बर्फबारी के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और आम लोगों के साथ पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बर्फबारी से निपटने की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ बहुआयामी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed