फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state level republic day function at shimla

यहां होगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता

Wed, 17 Jan 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 17 Jan 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
state level republic day function at shimla

सरकार ने राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम तय कर दिया है। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज मैदान पर 26 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्यपाल आचार्य देवव्रत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी समारोह में शामिल होंगे।  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तर पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

जिला स्तरीय समारोह के लिए इनको सौंपी जिम्‍मेदारी

state level republic day function at shimla

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल हमीरपुर, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर धर्मशाला, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ऊना, बहुउद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा कुल्लू, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी

चंबा, कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा केलांग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार मंडी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर नाहन, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह सोलन, वन मंत्री गोविंद ठाकुर बिलासपुर तथा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल रिकांगपिओ में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज चंबा में शहरी विकास मंत्री के साथ समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed