फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla police Arrest A Youth in Cheating Case.

फेसबुक फ्रेंड पटाने के चक्कर में पुलिस अफसर से पंगा ले बैठा शातिर

Wed, 08 Mar 2017 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Mar 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
Shimla police Arrest A Youth in Cheating Case.

फेसबुक फ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए शातिर ने महिला आईपीएस अफसर को कॉल कर केवल एक बार ही बातचीत की थी। उसने खुद को आईबी अफसर बताकर कॉल किया था लेकिन उसकी पोल खुल गई। यह खुलासा शिमला पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने किया है।

विज्ञापन


आईपीएस को फोन कर फर्जी आईबी अफसर बताकर युवक ने एक केस के बारे में जानकारी लेनी चाही थी और इस दौरान अफसर से जो उसकी बात हुई उसे उसने अपनी फेसबुक फ्रेंड पर इंप्रेशन जमाने के लिए बता दी। यह उसने इसलिए किया ताकि लड़की उसे आईबी अफसर ही समझती रही।
विज्ञापन


यह कोई अकेली लड़की नहीं है जिससे उसने खुद को आईबी अफसर बताया है। उसकी फेसबुक की फ्रेंड लिस्ट में ऐसी कई लड़कियां हैं। जिनसे वह आईबी अफसर बनकर बात करता रहा है। इसकी डिटेल पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की बातचीत से ही आईपीएस अफसर ने अंदाजा लगा लिया था कि यह कोई फर्जी व्यक्ति है जो उन्हें आईबी अफसर बताकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। लिहाजा उसे ट्रेस कर हिरासत में ले लिया गया। आरोपी मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे नौ मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

25 साल के युवक ने फेसबुक फ्रेंड के चक्कर में ले लिया पंगा

Shimla police Arrest A Youth in Cheating Case.

आरोपी शिमला के कुमारसैन इलाके का रहने वाला है। इसकी उम्र करीब 25 साल है। उसने फेसबुक पर आईडी बना रखी है  वह जब फेसबुक पर लड़कियों से बात करता है तो खुद को आईबी अफसर बताता है।

जिस लड़की के केस को लेकर आरोपी ने आईपीएस को फोन किया था उस लड़की ने अपने केस के बारे में फेसबुक पर अपडेट कर रखा था वहीं उसने लड़की को झांसे में लेने के लिए उससे संपर्क किया और खुद को आईबी अफसर बताया।

लड़की उसकी बातों में आ गई और आरोपी को आईबी अफसर समझा और कहा कि उसका एक केस है जिसकी जांच उक्त आईपीएस अफसर कर रही है लेकिन उस केस में कोई खास प्रगति नजर नहीं आ रही। आप आईबी अफसर हो और मदद कर सकते हो।

लड़की से बात करते इसे भी जोश आ गया और आईपीएस अफसर को फोन घूमा दिया। इसने कॉल कर कहा कि वह दिल्ली आईबी से बोल रहा है और इस लड़की की शिकायत पर आईबी ने भी जांच की है और छानबीन पूरी हो गई है। इस बारे में अब तक शिमला पुलिस की जांच कहां तो पहुंची? 

महिला अफसर को बताया अंडर कवर एजेंट

Shimla police Arrest A Youth in Cheating Case.

इस पर महिला आईपीएस ने कहा कि वह जांच के बारे में नहीं बता सकती अगर आपके पास इस बारे में कोई सूचना है तो शेयर कर सकते हैं। इस पर आरोपी ने कहा कि वह आईबी का अंडर कवर एजेंट हैं और अभी लुधियाना में किसी केस को लेकर काम कर रहा है।

मैंने आपको कॉल किया यह किसी को बताना मत।  महिला आईपीएस ने उसके बात करने के लहजे से पता लगा लिया कि यह कोई फ्रॉड है लेकिन उस पर यह जाहिर नहीं होने दिया ताकि उसे पकड़ा जा सके। उसका पूरा विवरण निकालने के बाद उसे कॉल किया कि उसके बारे में सभी जानकारियां पुलिस के पास आ चुकी है।

इस पर आरोपी घबरा गया और वह पुलिस के सामने आ गया। महिला आईपीएस अफसर का कहना है कि उसने कोई धमकाया नहीं वह आईबी अफसर बनकर केस के बारे में जानना चाह रहा था जो उसे नहीं बताया गया और न ही कभी किसी को बताया जाता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed