फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Service Extension to Chief General Manager of HRTC over Telephone

RTI में हुआ खुलासा, एचआरटीसी में एक और नया गोलमाल

Mon, 06 Feb 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Service Extension to Chief General Manager of HRTC over Telephone

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कंडक्टर भर्ती में हुए घोटाले के बाद एक और बड़ा मामला सामने आया है। भर्ती कमेटी के अध्यक्ष बने मुख्य महाप्रबंधक को टेलीफोन पर ही सेवा विस्तार दिया गया है, जबकि एचआरटीसी में किसी भी अधिकारी व

विज्ञापन


कर्मचारी को सेवा विस्तार देने का कोई नियम ही नहीं है। इसका खुलासा आरटीआई से मिली सूचना में हुआ है। इसमें बताया गया कि सेवा विस्तार को लेकर न तो निदेशक मंडल में प्रस्ताव डाला गया और न ही कैबिनेट में। यह सूचना हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने प्राप्त की है। 

विज्ञापन

कहा, एचआरटीसी में सेवा विस्तार को कोई नियम ही नहीं

Service Extension to Chief General Manager of HRTC over Telephone

रविवार को बिलासपुर में आरटीआई की सूचना के दस्तावेज दिखाते हुए शंकर सिंह ठाकुर ने बताया कि आरटीआई में यह भी पूछा गया था कि उक्त अधिकारी को सेवा विस्तार देने के लिए कौन अधिकारी/कमेटी अधिकृत है तथा सेवा विस्तार कितने समय का दिया गया है।

इसमें बताया गया है कि इस प्रकार की कोई मेटी गठित नहीं है। लेकिन मुख्य महाप्रबंधक को 1-10-2016 से 31-3-2017 तक छह माह का सेवा विस्तार दिया गया है। इसके अलावा क्या सेवा विस्तार पाने वाला उक्त अधिकारी निगम की भर्ती कमेटियों का अध्यक्ष रह सकता है?

तो फिर कैसे दे दिया सेवा विस्तार

Service Extension to Chief General Manager of HRTC over Telephone

इस प्रश्न पर कोई भी सूचना उपलब्ध न होने की बात कही गई है। सवाल यह उठता है कि जब निगम में सेवा विस्तार का कोई नियम ही नहीं है, तो मुख्य महाप्रबंधक को कैसे सेवा विस्तार दे दिया गया? मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे परिवहन मंत्री को

मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि इस मामले को लेकर आगामी 15 फरवरी को शिमला में संघ की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। इसमें अहम निर्णय लिए जाएंगे। संघ इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने से पीछे नहीं हटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed