फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment for 300 drivers in HRTC soon

एचआरटीसी में नौकरी का सुनहरा मौका, 300 पद भरने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 24 May 2018 03:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 24 May 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for 300 drivers in HRTC soon

एचआटीसी को जुलाई तक 300 चालक मिल जाएंगे। सरकार ने चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए निगम प्रबंधन से सप्ताह के भीतर प्रस्ताव भेजने को कहा है। एचआरटीसी में कंडक्टरों का परिणाम घोषित करने के बाद निगम प्रबंधन ने चालकों के रिक्त पदों को भी भरने का फैसला लिया है। वर्तमान में एचआरटीसी में 500 चालकों की कमी है।

विज्ञापन


निगम में करीब 3500 चालक हैं। बेड़े में बसों की संख्या 3400 के करीब है। इन बसों को नियमित रूप से चलाने के लिए निगम को 300 चालकों की कमी खल रही थी। इसके चलते निगम प्रबंधन ने सरकार से इन पदों को भरने का आग्रह किया था।

विज्ञापन

आठ घंटे सेवाएं ली जाएंगी चालकों से

Recruitment for 300 drivers in HRTC soon

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने आनी में आयोजित एक सम्मेलन में इन पदों को भरने की घोषणा की है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि निगम प्रबंधन से इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया जाना है।

मई महीने के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जबकि जून में चालकों की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। जुलाई महीने तक एचआरटीसी को नए चालक मिल सकते हैं। सरकार का मानना है कि चालकों को ओवरटाइम करना पड़ रहा है। इन पदों के भरे जाने से चालकों से 8 घंटे सेवाएं ली जाएंगी। जहां समय पूरा होगा, उस स्टेशन से दूसरा चालक बस में चढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed