फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 11 posts of civil judge junior division.

सिविल जज जूनियर डिवीजन के 11 पद भरेंगे

Wed, 16 Dec 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 16 Dec 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
recruitment for  11 posts of civil judge junior division.

सूबे में सिविल जज जूनियर डिवीजन के 11 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों की छंटनी हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा (एचपीजेएस) से होगी। उक्त परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग लेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। परीक्षा के लिए प्रदेश में शिमला और धर्मशाला सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन


एचपीजेएस की प्री परीक्षा दो मार्च को होगी। परिणाम 15 मार्च को घोषित होगा। 30 मार्च को मेन परीक्षा होगी। उम्मीदवार पांच जनवरी, 2016 तक बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से कानून में डिग्रीधारक होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 22 से 30 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन


एससी/एसटी और ओपीआरसी के लिए उम्र में तीन वर्ष छूट है। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन फार्म के प्रिंट के साथ दसवीं का प्रमाण पत्र, ग्रेजुएशन की डिग्री, डिग्री इन लॉ और जाति प्रमाणपत्र देना होगा। दो उत्तरदायी लोगों से क्रेडेंशियल प्रमाणपत्र भी भेजना होगा। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख पांच जनवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जनवरी तक लोकसेवा आयोग के शिमला स्थित कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन फार्म भेजने होंगे। इधर, एचपीपीएसी के सचिव संजीव पठानिया ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के 11 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की पुष्टि की है।


ये हैं रिक्तियां-
सिविल जज जूनियर डिवीजन के 11 पदों में नौ पद मौजूदा रिक्तियों में से हैं। दो पद भविष्य की रिक्तियों के हैं। नौ पदों में सात अनारक्षित, एक एससी और एक ओबीसी के लिए आरक्षित है। भविष्य की रिक्तियों में दो पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed