फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punjab will give bbmb power share to Himachal in 15 years

बीबीएमबी मामलाः हिमाचल के हिस्से की बिजली देगा पंजाब

Fri, 20 Apr 2018 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Apr 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Punjab will give bbmb power share to Himachal in 15 years

पंजाब ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की बिजली में से हिमाचल प्रदेश को उसका हिस्सा देने की तैयारी कर ली है। पंजाब यह हिस्सा चरणबद्ध तरीके से 15 साल में देगा। इसके लिए बिजली विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को बीबीएमबी से 7.19 प्रतिशत हिस्सा देने का मुद्दा उठाया था। बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिजली के मुद्दे पर अंतर-राज्य विवाद के निपटारे के तहत पंजाब, हिमाचल को उसका हिस्सा देगा। 
विज्ञापन


पंजाब ने प्रस्ताव तैयार किया है कि बीबीएमबी से हिमाचल का बिजली का बनता 7.19 प्रतिशत हिस्सा 15 साल में दिया जाएगा, लेकिन पंजाब, हिमाचल सरकार द्वारा मांगा जा रहा एरियर नहीं देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से बीबीएमबी के अपने हिस्से पर दावा जता हिमाचल

Punjab will give bbmb power share to Himachal in 15 years

गौरतलब है कि बुधवार को एक कार्यक्रम में चंडीगढ़ में हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा था कि वह बीबीएमबी से हिमाचल के 7.19 प्रतिशत बिजली देने का मुद्दा उठाएंगे। हिमाचल कई सालों से बीबीएमबी के अपने हिस्से पर दावा जता रहा है।

2011 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर हिमाचल के 7.19 प्रतिशत हिस्से के दावे को सही ठहराया था। आदेश में कहा गया था कि पंजाब री-ऑर्गेनाइजेशन एक्ट 1966 के तहत हिमाचल में पड़ने वाले बीबीएमबी के प्रोजेक्ट्स में हिमाचल का 7.19 प्रतिशत हिस्सा बनता है। 

हिमाचल को मिलता था इतना फीसदी हिस्सा

Punjab will give bbmb power share to Himachal in 15 years

गौरतलब है कि उससे पहले हिमाचल को सिर्फ 2.50 प्रतिशत हिस्सा ही मिलता था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हिमाचल सरकार ने 7.19 प्रतिशत हिस्से के हिसाब से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान पर 4249 करोड़ एरियर देने का दावा भी ठोंका था।

सीएम ठाकुर ने कहा था कि हिमाचल के पड़ोसी राज्यों से अच्छे संबंध हैं, पर हिमाचल सिर्फ अपने हिस्से पर दावा जता रहा है। जल्द ही तीनों राज्यों से यह मुद्दा उठाया जाएगा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक हिमाचल को उसका हिस्सा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed