फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Punjab Pilgrims Bus Accident in baba vadbhag singh madi una himachal pradesh

हिमाचल: अनियंत्रित होकर पलटी पंजाब के श्रद्धालुओं की बस, तीन दर्जन से अधिक घायल

Fri, 16 Aug 2019 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Aug 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Punjab Pilgrims Bus Accident in baba vadbhag singh madi una himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना जिले के अंब में डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी से रक्खड पुन्या से लौट रहे फाजिल्का के श्रद्धालुओं की बस गिर गई। हादसे में लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा अंब-नैहरियां रोड पर बाबा पिंडीदास आश्रम लिंक रोड के पास गुरुवार शाम लगभग 6:10 बजे हुआ। पंजाब के रुकनपुरा खुई खेडा तहसील अबोहर जिला फाजिल्का के श्रद्धालु निजी बस में बुधवार को डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने आए थे।
विज्ञापन


जब वे लौट रहे थे तो बाबा पिंडिदास आश्रम के पास अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। इस कारण चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 10 फीट नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को जंगल में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस पुहंची तो भागे विदेशी सैलानी, नशीले पदार्थ भी जब्त

इस कारण बस में सवार लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अंब थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस लोगों के साथ बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद 22 घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया। इनमें से दो को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम जयराम ने कर्मचारियों-पेंशनरों को दिया बड़ा तोहफा

बस में सवार लोगों के मुताबिक हादसा तेज उतराई में बस की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। एसडीएम अंब तोरुल एस रवीश, डीएसपी अंब मनोज जंवाल, तहसीलदार अंब मनोज ठाकुर ने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया।

एसडीएम ने अंब अस्पताल जाकर घायलों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर बीएमओ गगरेट डॉ. एसके वर्मा, डॉ. पंकज पराशर मौजूद रहे। अंब के डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

आजादी के रंग में रंगी देवभूमि, देखिए 73वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तस्वीरें

सड़क हादसे के घायलों की सूची

गुरदीप सिंह पुत्र विकर सिंह निवासी न्यू सूरज नगर अबोहर, रान पत्नी बलदेव सिंह निवासी काला टिब्बा, बलदेव सिंह पुत्र नंद सिंह निवासी काला टिब्बा, परमजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी खाटलयाणा, जसवंत सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी पदमपुर, जसविंदर कौर पत्नी जरनैल सिंह, संतोख सिंह पुत्र प्यारा सिंह, बलजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह, बलविंदर कौर पत्नी गुरजीत सिंह, साहब सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी दलबीर, बलविंदर कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी राजावाली, राजविंदर पुत्र कुलवंत सिह निवासी रामसरा, काबल सिंह पुत्र जोगेंन्द्र सिंह निवासी रुकमपुरा, जश्नप्रीत पुत्र बलजीत सिंह, नवदीप कौर पत्नी गुरदीप सिंह काला टिब्बा, कुलविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी दलमीर, अमरजीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह निवासी रामसरा, किक्कर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी खुई खेडा, अमनदीप पुत्र संतोख सिंह, वचन सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी दलमीर को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed