Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Politics: Rajeev Bindal says Congress has repeatedly altered the Constitution for its own selfish int

हिमाचल सियासत: राजीव बिंदल बोले- अपने स्वार्थ के लिए संविधान बदलती रही है कांग्रेस

Thu, 26 Nov 2026 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 07:12 PM IST
सार

 डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के इतिहास में राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए संविधान को तोड़ने-मरोड़ने के कई प्रयास हुए। 

विज्ञापन
Himachal Politics: Rajeev Bindal says Congress has repeatedly altered the Constitution for its own selfish int
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के इतिहास में राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए संविधान को तोड़ने-मरोड़ने के कई प्रयास हुए। उन्होंने 25 जून 1975 के आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया, कार्यकर्ताओं को जेल में डाला और मीडिया पर सेंसरशिप थोपी। बिंदल ने कहा कि उस दौर में ‘इंडिया इज इंदिरा’ जैसे नारे दिए गए, लेकिन 1977 में जनता ने सत्ता परिवर्तन कर लोकतंत्र की रक्षा की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संवैधानिक प्रावधानों का दुरुपयोग कर कई राज्यों की निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किया। आज संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमने वालों का इतिहास अपनी सुविधा के अनुसार संविधान बदलने का रहा है। संविधान दिवस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अपनी विद्वता और दूरदर्शिता से भारतीय संस्कृति और परिस्थितियों के अनुरूप संविधान को स्वरूप प्रदान किया, जो आज पूरे देश का मार्गदर्शक है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिखावा नहीं, अनुच्छेदों की पालना ही संविधान का सम्मान : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने हैदराबाद में आयोजित संविधान गौरव दिवस समारोह में भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान महज औपचारिक दस्तावेज नहीं, बल्कि जनता की संप्रभुता और अधिकारों की जीवंत गारंटी है। संविधान का सम्मान उसे हाथ में लेकर दिखावा करने से नहीं, बल्कि उसके अनुच्छेदों की पालना करने से होता है। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि राहुल गांधी जिस संविधान की प्रति लहराते हैं, उसकी भूमिका में ही कांग्रेस को संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सांविधानिक संस्थाओं को लेकर उनकी बयानबाजी विरोधाभासी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान प्रारंभिक स्तर पर चिह्नित प्रविष्टियां अंतिम रूप से हटाई गई प्रविष्टियां नहीं होतीं। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय और आईआईटी सहित तेलंगाना के युवाओं से सक्रिय मतदाता बनकर लोकतांत्रिक संस्थाओं के सजग प्रहरी बनने का आह्वान किया। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने भाजपा तेलंगाना प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव एवं पदाधिकारियों से भेंट कर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बेगम बाजार स्थित खेमदास मठ (चूड़ी धाम) में जीण माता एवं श्याम बाबा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में दर्शन भी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed