Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal High Court states that seniority will be affected if the promotion system in place since 1997 is quas

हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- 1997 से लागू पदोन्नति व्यवस्था रद्द की तो प्रभावित होगी वरिष्ठता

Thu, 26 Nov 2026 09:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 09:00 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 1997 से लागू पदोन्नति व्यवस्था को 12 वर्ष बाद रद्द करने से निगम की अब तक हुई सभी पदोन्नतियां और वरिष्ठता सूची प्रभावित होगी।

विज्ञापन
Himachal High Court states that seniority will be affected if the promotion system in place since 1997 is quas
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 1997 से लागू पदोन्नति व्यवस्था को 12 वर्ष बाद रद्द करने से निगम की अब तक हुई सभी पदोन्नतियां और वरिष्ठता सूची प्रभावित होगी। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसआईडीसी) में वरिष्ठ सहायकों के लिए दो अलग-अलग रोस्टर और कैडर बनाए रखने के फैसले को उचित ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कार्य की प्रकृति और 1997 से चली आ रही व्यवस्था को देखते हुए निगम का निर्णय सही है।

विज्ञापन
Trending Videos

अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित याचिकाकर्ता 10 नवंबर 1997 को निगम में क्लर्क बने थे। उन्होंने वरिष्ठ सहायक (सामान्य) व वरिष्ठ सहायक (लेखा) के लिए दो अलग 13-बिंदु रोस्टर चलाने को चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि इससे अनुसूचित जाति वर्ग को अधिक पद मिल गए और उन्हें नवंबर 2007 से पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया।  निगम ने अदालत को बताया कि 4 सितंबर 1997 को भर्ती एवं पदोन्नति नियम अधिसूचित किए गए थे। लेखा अनुभव की अनिवार्यता और कर्मचारियों की मांग के आधार पर यह कैडर शुरू से ही अलग रखा गया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने 1997 के नियमों के लागू होने के बाद नौकरी ज्वाइन की थी, इसलिए अब पुरानी व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed