फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rave party busted in Kasol Kullu Himachal Pradesh

रात को जंगल में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस पहुंची तो भागे विदेशी सैलानी, नशीला पदार्थ भी जब्त

Fri, 16 Aug 2019 03:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Aug 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Rave party busted in Kasol Kullu Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू जिले की पार्वती वैली के कसोल से सटे जंगल में चल रही रेव पार्टी को पुलिस ने छापा मारकर बंद करा दिया। पुलिस ने बुधवार देर रात करीब ढाई बजे रेव पार्टी पर दबिश दी। डीजे की धुनों और नशे में धुत विदेशी और देसी पर्यटकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेव पार्टी का सामान जब्त कर आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद बताए गए इलाके में पुलिस ने छापामारी को टीम भेजी। कसोल से चोज जाने वाले पैदल रास्ते के आगे बीचों-बीच जंगल में आलीआगे नामक स्थान पर विदेशी सैलानियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसआईयू निरीक्षक सुनील सांख्यान टीम के साथ पैदल पहाड़ी संकरी रास्ते से होकर रात 2.30 बजे मौके पर पहुंचे। वहां 200 से ज्यादा सैलानी जंगल के बीचों-बीच डीजे की धुनों पर थिरकते हुए शोर शराबा कर रहे थे।

विज्ञापन

Rave party busted in Kasol Kullu Himachal Pradesh

पुलिस को देखकर विदेशी सैलानियों में भगदड़ मच गई और मौके पर डीजे को बंद कराया गया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रताप सिंह निवासी गांव छलाल, डाकघर कसोल तहसील भुंतर को गिरफ्तार कर लिया है। पार्टी का आयोजन आरोपी की ओर से ही किया जा रहा था।

इसके लिए किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। मौके से कुछ नशीले पदार्थ (टैबलेट्स व कैप्सूल) भी जब्त किए गए हैं। इन दवाओं को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। दो लैपटॉप, एक जेनरेटर, चार स्पीकर, एक एंप्लीफायर, एक कंट्रोलर भी जब्त किया गया है। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed