{"_id":"6b082afa9d6f296767002ac4","slug":"wife-s-appeal-dismissed-himachal-high-court-upholds-divorce-granted-to-disabled-husband-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की अपील खारिज: दिव्यांग पति को मिले तलाक पर हिमाचल हाईकोर्ट की मुहर, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की अपील खारिज: दिव्यांग पति को मिले तलाक पर हिमाचल हाईकोर्ट की मुहर, जानें पूरा मामला
Thu, 26 Nov 2026 06:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:20 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्ष 2008 से अलग हैं और उनके बीच विश्वास खत्म हो चुका है। विवाह के दोबारा जुड़ने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप का आधार नहीं बनता।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वैवाहिक क्रूरता और परित्याग के आधार पर एक दिव्यांग पति को दिए गए तलाक के फैसले को बरकरार रखा है। न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की अदालत ने पत्नी की अपील खारिज करते हुए कहा कि पूरी तरह टूट चुके विवाह को बनाए रखना खुद एक क्रूरता है। दोनों की शादी 28 अप्रैल, 2005 को हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी और उनकी एक बेटी है। विवाह से पूर्व ही लड़की पक्ष को युवक के बाएं हाथ की 50 प्रतिशत दिव्यांगता की जानकारी दी गई थी। पति का आरोप था कि शादी के बाद पत्नी उसे टुंडा कहीं का कहकर ताने मारती थी। वह आत्महत्या और झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देने के साथ बार-बार मायके चली जाती थी।
विज्ञापन
दोनों सितंबर 2008 से अलग रह रहे थे। धर्मशाला स्थित अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (तृतीय) की अदालत ने 20 मई, 2017 को पति के पक्ष में तलाक की डिक्री पारित की थी। पत्नी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए पति पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। हालांकि, सुनवाई के दौरान पत्नी अपने आरोपों के पक्ष में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। गवाहों के बयानों से पत्नी द्वारा मानसिक प्रताड़ना और बिना ठोस वजह परित्याग की पुष्टि हुई। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्ष 2008 से अलग हैं और उनके बीच विश्वास खत्म हो चुका है। विवाह के दोबारा जुड़ने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप का आधार नहीं बनता।
विज्ञापन
