{"_id":"67adff3b8eeba883e8099fb2","slug":"products-made-from-waste-materials-are-connecting-the-strings-of-hearts-shimla-news-c-19-sml1001-486259-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: व्यर्थ पदार्थों से बने उत्पाद जोड़ रहे दिलों के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: व्यर्थ पदार्थों से बने उत्पाद जोड़ रहे दिलों के तार
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे पर ओपन थियेटर में लगाई प्रदर्शनी में लकड़ी और बेकार वस्तुओं से तैयार उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
लकड़ी से बना लैंप बना युवाओं के आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रिज मैदान स्थित ओपन थियेटर में लगी प्रदर्शनी में वेलेंटाइन डे के लिए लकड़ी के बनाए लैंप युवाओं की पहली पसंद बन हुए हैं।
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल एंड हेरिटेज स्टडीज की ओर से खास तौर पर वेलेंटाइन डे के लिए लकड़ी सहित व्यर्थ पदार्थों से तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। इसमें तुनी, बैंबू और बान की लकड़ी के उत्पाद प्रदर्शित किए हैं। इसमें लकड़ी के लैंप 500 से 1400, नैप्कीन स्टैंड 400, फोन स्टैंड 200 और कप 250 रुपये में बिक रहा है। प्रदर्शनी में व्यर्थ पदार्थ से तैयार किए हैंड पेपर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसे अखबार और अंडे की ट्रे को गीला करके बनाया है, इसे बनाते हुए फूल और अन्य चीजों के बीज डाले गए हैं। इन्हें गीला करके मिट्टी में दबाने के बाद एक पौधा भी उगाया जा सकता है। इसके अलावा हैंड बैग 100 से 300 और कांच की बॉटल 150 रुपये में बिक रही है। धामी के गांव बिगरी में स्थित गैर-लाभकारी संगठन हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल एंड हेरिटेज स्टडीज की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी शुक्रवार तक चलेगी। इंस्टीट्यूट के क्राफ्ट आउटरीच हेड कृष्णा सिंह ने बताया कि वह धामी में 2019 से यह इंस्टीट्यूट चला रहे हैं। आसपास के गांवों के बच्चों को व्यर्थ पदार्थों से उत्पाद बनाना सिखा रहे हैं।