Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MLA Sundar Thakur’s bold statement: "Are the people of Kullu just meant to play musical instruments?"

विधायक सुंदर ठाकुर का बयान: बोले- कुल्लू वालों को क्या कोई बाजा बजाने के लिए रखा है

Tue, 17 Nov 2026 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 08:11 PM IST
सार

 कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू वालों को क्या कोई बाजा बजाने के लिए रखा है। कुल्लू में चार लाख लोग रहते हैं और क्या कुल्लू कांगड़ा और हिमाचल का हिस्सा नहीं। 

विज्ञापन
MLA Sundar Thakur’s bold statement: "Are the people of Kullu just meant to play musical instruments?"
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू वालों को क्या कोई बाजा बजाने के लिए रखा है। कुल्लू में चार लाख लोग रहते हैं और क्या कुल्लू कांगड़ा और हिमाचल का हिस्सा नहीं। कुल्लू का विकास और जनता का मान सम्मान ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्हें मंत्री पद की कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है। मैंने कोई मंत्री बनने के लिए आवेदन नहीं किया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कुल्लू का विकास और पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान है। वीरभद्र सरकार के समय दो मंत्री ठाकुर सत्यप्रकाश ठाकुर और राजकृष्ण गौड़ थे। डिप्टी स्पीकर पद पर ईश्वर दास थे।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और उनकी नाराजगी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ठाकुर ने कहा कि कुल्लू प्रदेश का अग्रणी जिला है और राजनीतिक बदलावों में यहां के लोगों की हमेशा अहम भूमिका रही है। कांग्रेस को मजबूत बनाने में कुल्लू के कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से योगदान दिया है। दशहरा जैसे बड़े आयोजनों की सफलता में भी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कैबिनेट दर्जा देने की बात कही गई थी तो इसमें देरी क्यों हो रही है, इसका जवाब संबंधित लोगों को देना चाहिए। कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने पर नोटिस देने के बजाय उनकी समस्याएं सुननी चाहिए। ऑपरेशन लोटस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक संकट के दौरान वह मजबूती से पार्टी के साथ खड़े रहे हैं। कुल्लू से किसी ने भी डबल स्टैंडर्ड नहीं दिखाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं और आम जनता से फीडबैक लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed