Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajeev Bindal stated that the BJP will hold a protest alongside women at Zorawar Stadium in Dharamshala.

कांगड़ा: राजीव बिंदल बोले-धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में महिलाओं के साथ धरना देगी भाजपा

Tue, 17 Nov 2026 08:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 08:26 PM IST
सार

 प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की अधूरी चुनावी गारंटियों के खिलाफ भाजपा 19 नवंबर (कल) को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में महिलाओं के साथ धरना-प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
Rajeev Bindal stated that the BJP will hold a protest alongside women at Zorawar Stadium in Dharamshala.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की अधूरी चुनावी गारंटियों के खिलाफ भाजपा 19 नवंबर (कल) को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में महिलाओं के साथ धरना-प्रदर्शन करेगी। मंगलवार को कांगड़ा स्थित उत्सव पैलेस में प्रदेश पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी पूरी करने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 28 लाख बहनों को उनका अधिकार मिलना चाहिए और प्रदर्शन का नारा ‘1500 नहीं, 72 हजार चाहिए’ होगा। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल, पायल वैद्य, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक पवन काजल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

इस सप्ताह मोर्चों की होंगी प्रदेश स्तरीय बैठकें
डॉ. बिंदल ने बताया कि 18 नवंबर को युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक पालमपुर, 19 को किसान मोर्चा की देहरा, 20 को अनुसूचित जाति मोर्चा की पालमपुर, 21 को महिला मोर्चा की ऊना और 22 नवंबर को अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक ज्वालामुखी में होगी। एक से 25 दिसंबर तक सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में सेवादूत अभियान चलाया जाएगा और प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 51 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed