फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal statement on Chamba Rape Case.

चंबा मामले को लेकर निशाने पर सीएम, धूमल बोले- नाकाम रही है सरकार

Wed, 02 Aug 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal statement on Chamba Rape Case.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में घट रही घटनाएं चिंताजनक हैं। खेद की बात है कि जिन्हें ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए थे, वह विपक्ष पर आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


सामूहिक दुराचार और हत्या की घटना को सामान्य घटना कह रहे हैं। इन घटनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के बयान संवेदनहीनता के प्रतीक बन गए हैं। शिमला जिले के साथ प्रदेश के लगभग हर जिले में गुड़िया मामले की तरह बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आई हैं। चंबा में जो कुछ हुआ, सरकार और प्रशासन की विफलता ने उसे और भी शर्मनाक बना दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि क्या नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुराचार और बाद में हत्या मुख्यमंत्री के हिसाब से छोटी बात है? दुराचार मामले को सांप्रदायिक बना देना क्या मामूली बात है?
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने फिर दोहराया कि जब मुख्यमंत्री चंबा जिले में थे तो उन्हें घटना ग्रसित क्षेत्र में जाना चाहिए था। जब वह मुख्यमंत्री थे तो 1998 में चंबा में एक आतंकवादी घटना घटी थी। वह स्वयं मिंजर मेले के लिए चंबा में थे। आतंकवादी घटना में 35 लोगों की हत्या हुई थी। तब खुद अधिकारियों के न करने के बावजूद घटना ग्रस्त क्षेत्र में गए थे।

केंद्र से मामला उठाते हुए आईटीबीपी बटालियन और एक एसडीपीओ की नियुक्ति करवाई। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश सचिव विजय सोहारु, मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा मौजूद रहे।

धूमल ने विस चुनाव के नेतृत्व पर उठाए सवाल
धूमल बोले - मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कहते हैं कि विस चुनाव उनके नेतृत्व में लड़े जाएंगे। मात्र कुछ मुट्ठी भर लोग गड़बड़ कर रहे हैं। दूसरी तरफ प्रदेशाध्यक्ष कहते हैं कि विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़े जाएंगे।

मुख्यमंत्री स्वयं मान रहे हैं कि संगठन और सरकार में तालमेल नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने स्पष्ट कहा है कि मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर और पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए जो लोग अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका पार्टी में स्वागत है। 


कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और माफिया होगा मुद्दा 
विस सत्र में भाजपा के मुद्दों से संबंधित सवाल पर धूमल बोले - जनता की जान, माल और सम्मान की रक्षा करना किसी भी सरकार का पहला दायित्व होता है। इसे निभाने में सरकार असफल हुई है। कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महिलाओं का उत्पीड़न, माफियाराज, नशे और ड्रग्स माफिया मुद्दा होंगे। विधायक अपने-अपने विस क्षेत्रों से जो स्थानीय मुद्दे लेकर आएंगे, उन्हें भी विस में उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed