फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchayat election

जाबन में उत्तम और सोयल में अमरनाथ बने प्रधान

Sun, 30 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
कुल्लू के सोयल पंचायत में चुनाव केंद्र में मतदान करने पहुंची महिलाएं।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू की चार पंचायतों में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए। इसमें जाबन पंचायत से उत्तम चंद प्रधान चुने गए। जबकि उपप्रधान पद पर जवाहर लाल जीते। वहीं नम्होंग पंचायत में उर्मिला देवी प्रधान और जितेंद्र कुमार उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

नग्गर खंड की सोयल पंचायत में अमरनाथ प्रधान और सुरेंद्र सिंह उपप्रधान चुने गए। वहीं करजां पंचायत में आशा देवी प्रधान और उपप्रधान अमर चंद को चुना गया।
जिला कुल्लू के तहत विकास खंड नग्गर सोयल व करजां और विकास खंड आनी की नम्होंग व जाबन पंचायत के चुनाव रविवार को हुए। मतदान सुबह 8 से सायं 4 बजे तक हुआ। इसमें कुल वोटिंग 83.41 फीसदी रही। जाबन पंचायत में 84.34, नम्होंग 83.93, सोयल 82.89 और करजां में 82.90 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

नम्होंग पंचायत में कुल 972 वोट डाले गए। इसमें 480 पुरुष व 492 महिलाएं शामिल हैं। जाबन पंचायत में कुल मतदान 1024 हुआ है। इसमें 511 पुरुष व 513 महिलाएं शामिल हैं। सोलय पंचायत में 1313 वोट डाले गए जिसमें 653 पुरुष व 660 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं करजां पंचायत में कुल वोट 1440 डाले गए। इसमें 697 पुरुष व 743 महिलाओं ने मतदान
किया। चारों पंचायत की कुल वोटिंग में 4749 वोट डाले गए जिसमें 2341 पुरुष व 2408 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed