{"_id":"59da1d294f1c1b65548b64b5","slug":"one-worker-died-in-chamba-due-to-pipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से गिरे पाइप, मजदूर की दबकर मौत, दो अन्य बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से गिरे पाइप, मजदूर की दबकर मौत, दो अन्य बाल-बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-चलूंज मार्ग पर घरूणी के पास रविवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे पिकअप में रखी पाइपें गिरने से उसमें बैठे एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान चुनी लाल पुत्र नाथो राम निवासी सेरी, डाकघर झुलाड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वाहन घटोग से पेयजल पाइप लेकर कुठेड़ जा रहा था। घरूणी के पास यह हादसा पेश आ गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना बारे जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
रविवार को घटोग से पानी की पाइप लेकर कुठेड़ के लिए मजदूर पिकअप वाहन में निकले थे। पिकअप में पीछे चुनी लाल के अलावा इंद्रजीत, देवेंद्र भी बैठे थे। वाहन के भीतर वाहन चालक के अलावा सुनील और रत्न चंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
पानी की पाइप पिकअप की छत पर स्थित एक डंडे से बांधी गई थीं। यकायक डंडा टूट गया। इससे छत में रखी सभी पाइपें चुनी लाल पर गिर गईं। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसके साथ अन्य मजदूरों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।
उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पिकअप की छत से पाइप गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।
कुठेड़ में चल रहा पेयजल लाइन बिछाने का कार्य
कुठेड़ में पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चला हुआ है। ये कार्य ठेकेदार कर रहा है। रविवार को पाइपों की कमी हो गई। इसके चलते कार्य में लगे मजदूर घटोग पाइपें लेने गए। जब वे पाइपें लेकर वापस कुठेड़ जा रहे थे तो घरूणी नामक स्थान पर वाहन की छत पर रखी पानी की पाइपें उन पर गिर गईं।