Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vidhansabha: Jagat Singh Negi states that action will be taken against officials involved in irregula

भ्रष्टाचार पर विधानसभा सदन में हंगामा: जगत सिंह नेगी बोले- धारा-118 में धांधली में अफसरों पर होगी कार्रवाई

Thu, 19 Nov 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 05:00 AM IST
सार

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि धारा-118 के तहत किसी भी तरह की धांधली सामने आई तो संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि वह उल्लंघन का एक ठोस मामला सामने लाए। 

विज्ञापन
himachal vidhansabha: Jagat Singh Negi states that action will be taken against officials involved in irregula
जनजातीय एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नियम-67 के तहत भ्रष्टाचार पर काम रोको प्रस्ताव की चर्चा के दौरान धारा-118 में कथित धांधली और अधिकारियों की भूमिका को लेकर सदन में खूब हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पष्ट किया कि धारा-118 के तहत किसी भी तरह की धांधली सामने आई तो संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि वह उल्लंघन का एक ठोस मामला सामने लाए। यदि किसी अधिकारी की संलिप्तता पाई गई तो उसे भी नहीं बख्शा जाएगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मुद्दे उठने के बाद सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान सदन में जयराम ठाकुर और जगत सिंह नेगी में तीखी नोकझोंक भी हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक कई बार आमने-सामने हुए।

विज्ञापन
Trending Videos

धारा 118 के तहत सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन और पारदर्शी: नेगी
नेगी ने कहा कि धारा 118 के तहत सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन और पारदर्शी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धारा 118 के उल्लंघन के 234 मामले लंबित हैं। इनमें सोलन के 76, ऊना के 21, सिरमौर के 12, चंबा के चार, कांगड़ा के तीन और मंडी का एक मामला शामिल है। कुल्लू में उल्लंघन का कोई मामला नहीं है। सोलन में 28 मामलों में कार्रवाई कर करीब 300 बीघा जमीन सरकार को वापस मिली है। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी धारा 118 के तहत 1400 से अधिक मंजूरियां देने का उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम बोले, अधिकारियों से करवाई जा रही पूछताछ
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चर्चा में वरिष्ठ मंत्री ऐसे विषय उठा रहे हैं, जिनका मूल मुद्दे से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद सरकार में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों से पूछा जा रहा है कि अंदर की बातें विपक्ष तक कैसे पहुंचीं। इस पर जांच बैठाई गई है। चार साल बीतने के बावजूद सरकार उद्योग नीति नहीं बना पाई।

विज्ञापन

मेडिकल डिवाइस पार्क में एक प्लॉट भी आवंटित नहीं : चौहान
 उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क में अभी तक एक भी प्लॉट आवंटित या बेचा नहीं गया है। प्लॉट आवंटन के लिए पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं। जमीन मार्केट रेट पर या ऑक्शन के माध्यम से दी जाएगी।

नेगी ने भाजपा पर किया पलटवार
जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों को उठाकर चर्चा भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने राफेल खरीद, उद्योगपतियों के कर्ज और पूर्व भाजपा सरकार के समय हुए सैनिटाइजर घोटाले का उल्लेख कर विपक्ष को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed