फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now why the assembly walked minister silent!

ऐसा सवाल जिसे सुन सदन से गायब हुए नेताजी!

Wed, 13 Aug 2014 02:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Aug 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
now why the assembly walked minister silent!

मंत्री जी, मंत्री जी, कृषि मंत्री जी....। सवाल का जवाब दीजिए। मंत्री जी अपनी सीट पर बिना हिले-डुले बैठे हुए हैं। बगल में बैठे परिवहन मंत्री जीएस बाली उनकी ओर देखकर मुस्करा रहे हैं। एक सेकेंड के लिए सदन को लगा मंत्री जी सो रहे हैं।

विज्ञापन


कोई जवाब न आने पर स्पीकर ने पूछा - यह सवाल अनिल जी का तो नहीं है? इस पर विपक्ष ने शोर मचाना शुरू किया। बीच में कुछ मिनट के लिए सदन शांत हुआ।

मुख्यमंत्री को देना पड़ा जवाब

now why the assembly walked minister silent!

इसी सन्नाटे के बीच कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया अपनी सीट से उठकर सदन से बाहर चले गए। पठानिया की ओर से सवाल का जवाब न देने के बाद सदन में हो-हल्ला शुरू हुआ।

शोर-शराबे के बीच में ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया के बदले खुद सदन में जवाब दिया। नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार ने चैलचौक में सब्जी मंडी और वहां दुकानें आवंटित करने पर सवाल पूछा था।

विपक्ष के कुछ विधायकों ने तो मंत्री को बर्खास्त करने तक की मांग कर डाली। बाद में मुख्यमंत्री सिंह ने ही इस सवाल का जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed