फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nomination for panchayat election in himachal.

शुभ मुहूर्त के हिसाब से उम्मीदवार भरेंगे नामांकन पत्र

Tue, 15 Dec 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 15 Dec 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
Nomination for panchayat election in himachal.

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। होगी। चुनाव जंग लड़ने को तैयार प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त निकाल लिया है। जिला मंडी में जिला परिषद के 36, पंचायत समिति के 241 और पंचायत प्रधान पद के 469 और वार्ड पंचों के 3003 पदों के लिए चुनाव होंगे।

विज्ञापन


जिला परिषद पद पर प्रत्याशी तय करने के साथ भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए कमर कस ली है। नामांकन पत्र भरने के बाद चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आएगी।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार मंगलवार से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 17 दिसंबर तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र भर सकेंगे। नामांकन के लिए उम्मीदवार से पंडितों से शुभ मुहूर्त निकाला है। जिसके अनुसार ही उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।नगवाईं जिला परिषद वार्ड से चुनाव लड़ रहे कृष्ण पाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 बजे से दो बजे तक शुभ मुहूर्त निकला है। सज्याओपिपलू जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार बंदना गुलेरिया शुभ मुहूर्त के मुताबिक 17 दिसंबर को नामांकन करेगी। पंचायत चुनाव के नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिला परिषद पद के उम्मीदवार एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं पंचायत समिति

कुंडली लेकर ज्योतिषियों के पास पहुंच रहे- बिलासपुर। पंचायत चुनावों के रण में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए शुभ बेला आ गई। मंगलवार से पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य को संबंधित पंचायतों में नामांकन पत्र भरे जाएंगे। बीडीसी का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी बीडीओ ऑफिस और जिला परिषद सदस्यों के नामांकन पत्र एसडीएम कार्यालय में दाखिल होंगे।

उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने को समर्थकों सहित ताल ठोकेंगे। समय और ग्रह चाल के अनुसार कई दावेदार नामांकन भरेंगे। कुछ बुधवार और शेष वीरवार को पर्चे भरेंगे। उम्मीदवार सोमवार को अपनी कुंडलियां लेकर ज्योतिषियों के पास पहुंचे। नामांकन दर्ज करवाने से पहले ग्रह चाल से लेकर चंद्रमा और शुभ बेला की जानकारी ले रहे हैं। सोमवार को ज्योतिषियों के पास अच्छी-खासी भीड़ रही।


दावेदार मंदिरों में जाना भी नहीं भूल रहे हैं। बिलासपुर जिला के माता श्री नयनादेवी मंदिर, बाबा नाहर सिंह मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, संतोषी माता लदरौर, बाबा बालकनाथ मंदिर, सोहणी देवी मंदिर और बडोल देवी सहित अपने-अपने कुल देवता और कुल देवी मंदिरों में माथा टेकने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed