फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New Doppler ultrasound machine will be installed in KNH soon

Shimla News: केएनएच में जल्द लगेगी नई डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन

Wed, 20 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
New Doppler ultrasound machine will be installed in KNH soon
अस्पताल में हटेगी 10 साल पुरानी मशीन
विज्ञापन

नई मशीन लगने के बाद मरीजों को दिक्कतें होंगी खत्म

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के अधीन कार्यरत कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में महिला मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने यहां नई डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह मशीन आधुनिक तकनीक से लैस होगी और मरीजों को रंगीन अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाएगी।


अस्पताल में अभी अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लगभग 10 वर्ष पुरानी मशीन है, जिस पर रोजाना भारी दबाव बना रहता है। बड़ी संख्या में मरीज जांच करवाने पहुंचते हैं, जिस कारण समय पर रिपोर्ट मिलना मुश्किल हो जाता है। अब नई मशीन लगने से जांच प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। डॉप्लर अल्ट्रासाउंड तकनीक से न केवल सामान्य जांच बल्कि खून के प्रवाह, नसों और धमनियों की स्थिति का भी स्पष्ट पता लगाया जा सकेगा। यह मशीन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगी। नई मशीन स्थापित होने के बाद पुरानी मशीन पर दबाव कम होगा और दोनों के माध्यम से प्रतिदिन अधिक मरीजों की जांच संभव हो सकेगी। इससे मरीजों को लंबे इंतजार से छुटकारा मिलेगा और समय पर उपचार संभव होगा। आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से केएनएच अस्पताल की कार्यक्षमता और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। नई डाॅप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन से शिमला ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले हजारों मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




कोट
आईजीएमसी प्रबंधन की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद इसे सरकार को भेजेंगे। नई मशीन लगने से मरीजों को लाभ होगा।
डॉ. सुंदर सिंह नेगी, चिकित्सा अधीक्षक, कमला नेहरू अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article