{"_id":"6abd325c80a9d1daee0c519b","slug":"shimla-high-court-promotes-eight-officers-and-employees-notification-issued-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट ने आठ अधिकारी और कर्मचारी किए पदोन्नत, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट ने आठ अधिकारी और कर्मचारी किए पदोन्नत, अधिसूचना जारी
Wed, 30 Sep 2026 09:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:31 PM IST
सार
प्रदेश उच्च न्यायालय ने विभिन्न कैडर के आठ अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत कर नए पदों पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने विभिन्न कैडर के आठ अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत कर नए पदों पर नियुक्त किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सभी नियुक्तियां और पदोन्नति एक अक्तूबर 2026 से प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
वर्तमान में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर तैनात उप रजिस्ट्रार उर्मिला को पदोन्नत कर अतिरिक्त रजिस्ट्रार बनाया गया है। सचिव तरुण महाजन को पदोन्नत कर उप रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया है। निजी सचिव के पद पर तैनात केशव राम शर्मा को पदोन्नत कर सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
जजमेंट राइटर ऋषि मुखर्जी को पदोन्नत कर निजी सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। लिपिक राजीव नेगी को पदोन्नत कर वरिष्ठ सहायक बनाया गया है। रेस्टोरर सतीश कुमार को पदोन्नत कर लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया है।गेस्टेटनर ऑपरेटर्स राजू एवं शेर सिंह को पदोन्नत कर रेस्टोरर बनाया गया है। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अनुपमा शर्मा ने दी।
विज्ञापन